उदयपुर एक्सीडेंट LIVE : बेकाबू कार ने ली मां-बेटी की जान, यह VIRAL VIDEO देखने वालों की कांप उठी रूह
उदयपुर, 21 दिसम्बर। राजस्थान के उदयपुर जिले में जावरमाइंस पुलिस थाना इलाके में उदयपुर-सलूंबर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। दोनों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। घायलों को उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल और अन्य प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पलोदड़ा चौकी प्रभारी मोहन पाल सिंह के अनुसार डिंगरी से कार में सवार होकर एक परिवार के लोग किसी के निधन पर कपड़े प्रथा के लिए खरीदारी करने अमरपुरा आया था।
15 से 20 फीट तक घसीट कर ले गई
खरीदारी के बाद सका (48) पत्नी दल्ला और उसकी बेटी बनोड़ा निवासी सुगना (28) पत्नी किशनलाल कार में बैठने जा रही थी। वहां पास में ही दो रिश्तेदार खड़े थे, जिनसे मां-बेटी बात करने लगी। तभी ओवरस्पीड में आई कार दोनों को टक्कर मारते हुए 15 से 20 फीट तक घसीट कर ले गई। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसा सुबह करीब 10 बजे का है
थानाधिकारी बाबूलाल मोरिया के अनुसार हादसा सुबह करीब 10 बजे का है। कपड़ों की खरीदारी करने के लिए कालबेलिया समाज की कुछ महिलाएं अमरपुरा आई हुई थी। तभी कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में सुगना और सगा कालबेलिया नाम की महिलाओं की मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications