Udaipur : प्रेमी जोड़े को पंचों के सामने लाकर दी 'प्यार की सजा', लात-घूंंसों से मारपीट, देखें Video Viral

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक प्रेमी के साथ मारपीट की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपितों की भी गिरफ्तारी भी की है।

Love Couple beaten in seth ka kundal village of Udaipur

दरअसल, उदयपुर जिले के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के सेठजी का कुंडल गांव में एक विवाहिता व उसके प्रेमी के साथ ग्रामीणों ने बीच चौराहे पर मारपीट की। कई लोग तमाशाबीन बने देखते रहे, मगर किसी ने विवाहिता व उसके प्रेमी को छुड़ाने की जहमत नहीं उठाई। बताया जा रहा है कि यह घटना 3 दिन पूर्व की है। किसी ग्रामीण ने पूरी घटना को मोबाइल में कैद कर लिया था, जिसका वीडियो अब वारयल हो रहा है।

घटना का पता लगने पर पुलिस पीड़िता के चार रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अब पीड़िता ने उदयपुर एसपी कैलाश बिश्नोई से मिलकर सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। उसने बताया कि ग्रामीणों और परिजनों से उन्हें जान का खतरा है। बता दें कि राजस्थान के उदयपुर जिले में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें लोग प्रेमी जोड़ों के साथ बेरहमी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+