IAS Pari Bishnoi MLA Bhavya Bishnoi Marriage: इंस्टा पर शायराना अंदाज में किया प्यार का इजहार
परी बिश्नोई ने लिखा कि 'इश्क़ और इबादत कहाँ जुदा है, जिस पर आ जाये वही ख़ुदा है' भव्य बिश्नोई ने लिखा 'हमें कहां मालूम था कि इश्क़ होता क्या है? बस एक तुम मिले और ज़िन्दगी इबादत बन गई।'
IAS Pari Bishnoi MLA Bhavya Bishnoi wedding: आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई और विधायक भव्य बिश्नोई शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में एक-दूसरे से प्यार का इतजार भी किया है।
आईएएस परी बिश्नोई ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि 'इश्क़ और इबादत कहाँ जुदा है, जिस पर आ जाये वही ख़ुदा है।' वहीं, भव्य बिश्नोई की पोस्ट में है कि 'हमें कहां मालूम था कि इश्क़ होता क्या है? बस एक तुम मिले और ज़िन्दगी इबादत बन गई।'

इंस्टाग्राम पोस्ट में आईएएस परी बिश्नोई और एमएलए भव्य बिश्नोई दूल्हा-दुल्हन की तरह सजे नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में परिवार के लोग भी हैं, मगर यह कन्फर्म नहीं हो पाया है कि तस्वीरें इन दोनों की शादी की हैं या किसी अन्य पारिवारिक कार्यक्रम की।
इंस्टाग्राम पर 16 जून को पोस्ट की गई तस्वीरों में परी बिश्नोई और भव्य बिश्नोई बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। यूजर्स इनको शादी की बधाई और नव दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि परी बिश्नोई मूलरूप से राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के गांव काकड़ा की रहने वाली हैं। इनकी मां सुशीला जीआरपी में कार्यरत हैं। पित मनीराम एडवोकेट हैं। दादा चार बार सरपंच रह चुके हैं।
वहीं, भव्य बिश्नोई राजनीति परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर सीट से भाजपा विधायक हैं। इनके पिता कुलदीप बिश्नोई 1998 में आदमपुर से कांग्रेस विधायक चुने गए थे। बाद में ये भाजपा में शामिल हो गए थे। दादा भजनलाल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

आईएएस परी बिश्नोई ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में अखिल भारतीय स्तर पर 30वीं रैंक हासिल की थी। वर्तमान में सिक्किम के गंगटोक में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। परी बिश्नोई और भव्य बिश्नोई ने मई 2023 में सगाई की थी।












Click it and Unblock the Notifications