टीकमगढ़ : अस्पताल में जड़ा मिला ताला, जननी एक्सप्रेस में करवाना पड़ा प्रसव

Tikamgarh News, ​टीकमगढ़। टीकमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई, जब एक प्रसूता को अस्पताल लाया गया और अस्पताल पर ताला जड़ा मिला। ऐसे में बीच रास्ते में जननी एक्सप्रेस में प्रसव करवाना पड़ा है।

Tikamgarh woman delivers baby by road side in Janani Express

मामला मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बल्ल्देवगढ़ के गांव सरकनपुर का है। यहां 22 वर्षीय महिला द्रोपदी के प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे जननी एक्सप्रेस से अस्पताल लेकर आए, लेकिन उस समय अस्पताल के ताला लगा हुआ था। ऐसे में परिजन उसे लेकर लौट गए, मगर रास्ते में उसकी प्रसव पीड़ा बढ़ गई और जननी एक्सप्रेस में ही उसने बच्चे को जन्म दिया।

चिकित्सक भी नहीं आए
प्रसूता के परिजनों का आरोप है कि पूरे मामले की सूचना अस्पताल स्टाफ व चिकित्सकों को दी गई, मगर कोई मौके पर नहीं आया। ऐसे में डर था कि कहीं प्रसूता की जान पर ना बन आए। हालांकि जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+