Panna News: बहू ने ससुर के सीने में लात मारी, ईंट से सिर फोड़कर जान ले ली
बुंदेलखंड के पन्ना जिले के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बड़वारा गांव से बहू द्वारा अपने ससुर के सीने में लात मारकर, सिर फोड़कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के पीछे महज दो बोरी सीमेंट गायब होने को लेकर बहू द्वारा विवाद करना बताया जा रहा है। फिलहाल बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
MP के पन्ना के बड़वारा गांव निवासी बेटू लाल पिता लोटन कुशवाहा की जान उनकी बहू सुनीता कुशवाहा ने सीने में लात मारकर जान ले ली। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बेटूलाल के बेटे की पत्नी सुनीता आए दिन किसी न किसी बात पर घर में सास-ससुर से झगड़ा करती रहती थी।

यह भी पढ़ें: अंग्रेजों के जमाने की जेल 161 करोड़ में नीलाम, नई जेल बनाकर देगी कंपनी
मृतक बेटू की पत्नी व आरोपी की सास रामकली कुशवाहा ने पुलिस को बताया है कि उनके बेटे द्वारा घर बनवाया जा रहा है। घर में सीमेंट, रेत आदि सामान रखा था। बहू सुनीता अपने ससुर पर सीमेंट की दो बोरियां चुराने का आरोप लगाते हुए झगड़ा करने आ गई और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसने सीधे ससुर के सीने में लात मार दी और ईंट से सिर खोल दिया। जब तक अस्पताल लेकर पहुंचे उनकी जान जा चुकी थी। इधर आरोपी बहू सुनीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications