इस तारीख से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा सबरीमाला मंदिर, प्रवेश के लिए कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी
केरल का प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर 17 से 21 जुलाई तक मासिक पूजा के लिए खोला जाएगा। मंदिर के अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।
तिरुवनन्तपुरम, 10 जुलाई। केरल का प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर 17 से 21 जुलाई तक मासिक पूजा के लिए खोला जाएगा। मंदिर के अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। इस दौरान कोरोना को देखते हुए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए है। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश के लिए इन दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

श्रद्धालुओं को इन नियमों का करना होगा पालन
1. मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं को 48 घंटे पहले की नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी।
2. ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम के माध्यम से अधिकतम 5 हजार श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा।
सबरीमाला में प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर सहित केरल के प्रमुख मंदिरों को राज्य में बढ़ते कोविड मामलों के बीच बंद कर दिया गया है, ताकि कोरोना के प्रसार को कम किया जा सके।
यह भी पढ़ें: राज्यों को कोरोना नियमों के सख्ती से पालन का दिया है निर्देश: दिल्ली HC में केंद्र
केरल में 14 हजार नए मामलों की पुष्टि
इसी बीच शनिवार को केलर में कोरोना के 14,087 नए मामले सामने आए। नए मामलों के साथ केरल में कोरोना के कुल मामले 30,53,116 हो गए हैं। वहीं इस दौरान 109 नई मौतों के कारण कुल मौतों की संख्या 14,489 हो गई है। इस दौरान कोरोना को 11,867 लोगों ने मात दी, जिसके साथ कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या कुल 29,22,921 हो गई है। वर्तमान में केरल में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1,15,226 है।
बीते 24 घंटों में केरल के मलप्पुरम में सबसे अधिक (1883) मामले दर्ज किए गए, इसके बाद त्रिशूर (1705), कोझीकोड (1540), एर्नाकुलम (1465), कोल्लम (1347), पलक्कड़ (1207) और तिरुवनंतपुरम (949) मामले दर्ज किये गए। कोरोना के नए मामलों में 52 स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं, जबकि 98 लोग राज्य के बाहर से आए थे, जबकि 13,240 लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क से संक्रमित हुए, जबकि 696 लोगों को कोरोना कैसे हुए यह स्पष्ट नहीं है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 1,31,682 सैंपल टेस्ट किए गए। इसी के साथ राज्य में अब तक 2,43,08,000 सैंपल टेस्ट किया जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications