कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल में नई कोविड-19 टेस्टिंग रणनीति होगी लागू- स्वास्थ्य मंत्री

कोरोना ने केरल को बेहाल कर रखा है। देश भर से सामने आ रहे कोरोना के आधे से अधिक मामले अकेले केरल से सामने आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार एक संशोधित कोविड-19 परीक्षण रणनीति लागू करने जा रही है।

तिरुवनंतपुरम, 29 अगस्त। कोरोना ने केरल को बेहाल कर रखा है। देश भर से सामने आ रहे कोरोना के आधे से अधिक मामले अकेले केरल से सामने आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार एक संशोधित कोविड-19 परीक्षण रणनीति लागू करने जा रही है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस बात की जानकारी दी।

 Veena George

उन्होंने कहा कि जिलों में टीकाकरण की स्थिति के आधार पर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। समुदाय में बीमारी के प्रसार की सही स्थिति की जानकारी के लिए लोगों की जांच की जाएगी। प्रहरी और अनियमित नमूनों के आधार पर सभी जिलों में कोरोना के प्रसार का आकलन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के प्रकोप के किसी भी नए समूह का पता लगाने के लिए सभी जिले रैंडम (आकस्मिक) सैंपल लेंगे। मंत्री ने कहा कि जिले में रोग की स्थिति का आकलन करने के लिए आकस्मिक टेस्ट के लिए एंटीजन भी पर्याप्त होगा और जिन स्थानों पर 80% से कम टीकाकरण हुआ है वहां पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें: यूपी में कोरोना के पिछले 24 घंटे में महज 14 नए केस, 37 मरीज हुए ठीक

जॉर्ज ने निर्देश दिए कि एकत्र किए गए नमूनों को बिना देरी किए प्रयोगशालाओं में भेजा जाए और पॉजिटिव और नेगेटिव रिजल्ट जल्द से जल्द अपलोड किए जाएं। वीना जॉर्ज ने कहा कि आदेश न मानने वाली लैब के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट किट की क्वालिटी की जांच करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिन जिलों में 80% से अधिक पात्र आबादी को कम से कम पहला टीका लग चुका है, वहां हल्के लक्षण जैसे गले में खराश, खांसी, दस्त जैसे लक्षण दिखाई देने पर भी आरटीपीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। बता दें कि केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29,836 नए मामले सामने आए हैं। पिछले चार दिनों में राज्य में कोरोना के प्रतिदिन 30 हजार मामले सामने आए हैं। नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 40, 07,408 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+