यूपी में कोरोना के पिछले 24 घंटे में महज 14 नए केस, 37 मरीज हुए ठीक

लखनऊ, 29 अगस्त: उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 19 हजार 229 कोविड सैम्पल की जांच की गई, जिनमें 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई हुई है। इस अवधि में 37 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के एक्टिव कोविड केस की संख्या 300 से भी कम रह गई है। आज प्रदेश में कोरोना के कुल 265 मरीज हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 07 करोड़ से अधिक डोज लग चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा कोरोना महामारी से अपने नागरिकों की रक्षा के प्रति की प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। सीएम योगी ने अपील की सभी पात्र लोग 'टीका जीत का' अवश्य लगवाएं।

up record 14 new covid 19 cases in last 24 hours

63 जिलों में कोई नया केस नहीं

बीते 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 63 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला है। 12 जिलों में इकाई अंक में मरीज मिले हैं। कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक, प्रदेश के 21 जिलों में एक्टिव केस शून्य हैं। अलीगढ़, बागपत, बलरामपुर, बांदा, बिजनौर, चित्रकूट, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महोबा, मऊ, मुजफ्फनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीरनगर, उन्नाव और कानपुर नगर में आज कोविड का एक भी मरीज नहीं है। यह जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

प्रदेश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 7 करोड़ के पार

बता दें, राज्य में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 07 करोड़ 04 लाख के पार हो चुका है। अब तक 5 करोड़ 91 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+