सुबह गर्म पानी के लिए जलाया गैस तो हुआ जोरदार विस्फोट, पड़ोसी महिला की मौत, 4 घायल

Thane news, ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक घर में सिलेंडर से गैस लीकेज होने की वजह से अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट होने की वजह से घर की दीवार गिर गई जिससे पड़ोस में रहने वाली महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। यह घटना उथलसर स्थित आंबेडकर रोड परिसर के एक मकान में घटी।

woman died and four injured when cylinder blasts in the house in thane

घायलों में 12 साल का एक लड़का भी है। आंबेडकर रोड में काकडे परिवार का घर है। जहां संदीप काकडे की लांड्री की दुकान है। सोमवार की रात उनके घर का सिलेंडर बदला गया था। सुबह संदीप की पत्नी ने गैस पर पानी गर्म होने के लिए गैस जलाया था। इतने में ही घर में गैस से जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घर का दरवाजा कुछ दूर जाकर गिरा।

इस घटना में घर का काफी नुकसान हुआ है। संदीप सहित उनकी पत्नी 35 प्रतिशत, मां वंदना 20 प्रतिशत जल गई हैं। उनका बेटा हिमांशु भी घायल हो गया है। विस्फोट में दीवार गिरने से पड़ोस में रहने वाली कांतीबाई की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Video: प्लेटफॉर्म पर महिला को हुआ लेबर पेन, पुलिसकर्मियों ने चादर का रूम बनाकर कराई डिलीवरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+