गुजराती समधी-समधन की लव स्टोरी में एक और ट्विस्ट, अब पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया, VIDEO

सूरत. गुजरात में एक समधी-समधन के प्रेम-कहानी का किस्सा अभी खत्म ही नहीं हो रहा है। वे अपने बच्चों की शादी कराने वाले थे, लेकिन खुद ही एक दूजे के साथ फरार हो गए थे। दोनों 16 दिन तक इंदौर में छुपे रहे। बाद में समधन गुजरात लौटकर पुलिस के समक्ष हाजिर हुई और गलती मानी। समधन को उसके पति ने अपने साथ रखने से मना कर दिया और बेटी की शादी होने वाले समधी के बेटे से रद्द कर दी। समधन के पति ने समधी के घर अपने आदमी भेजकर उनके गहने लौटाने चाहे। मगर, समधी ने सभी को घर में कैद कर पिटवाया। इसके बाद यह मामला फिर थाने में पहुंच गया है।

समधन के पति ने पुलिस से लगाई गुहार

समधन के पति ने पुलिस से लगाई गुहार

समधन के पति के पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। समधन के पति का कहना है कि, हमने अपनी बेटी के लिए ससुरालवालों की तरफ से भिजवाए गए गहनों को ठुकरा दिया और उन्हें कुछ संबंधियों के जरिए वापस समधी के घर भिजवाया था। मगर, वहां बहस हुई और समधी ने उन्हें अपने घर में बंद करके पीटा। वहां से किसी तरह पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने बंधन से मुक्त कराया।

अमरोली पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

अमरोली पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

समधन के पति की शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। उसके बाद दोनों पक्षों की दलीलें सुनते हुए अमरोली पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले समधन के पति ने पत्नी को यह कहते हुए साथ रखने से मना कर दिया था कि 'उसने समाज में बदनामी कराई है। अब उसे साथ नहीं रखूंगा।' साथ ही समधन के पति ने अपनी बेटी की शादी भी करने से भी मना कर दिया। उन दोनों बच्चों की शादी आगामी 14 फरवरी को आयोजित होनी थी।

समधी-समधन प्रेमी युगल थे

समधी-समधन प्रेमी युगल थे

पति ने जब साथ रखने से इनकार कर दिया तो समधन के पिता उसे अपने साथ ले गए। समधी-समधन बरसों से एक-दूजे से संपर्क में थे। दोनों शादी से पहले एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों की शादी अलग-अलग जगहों पर हुई उसके बरसों बाद उन्होंने अपने बच्चों की आपस में शादी कराने की सोची। इस दौरान समधी-समधन साथ चले गए तो सब ओर यही चर्चा होने लगी कि बच्चों की शादी से पहले दोनों फरार हो गए। यह मामला हाल में सुर्खियों में रहा।

वेजलपुर थाने में हाजिर हुई थी वह

वेजलपुर थाने में हाजिर हुई थी वह

समधी संग 16 दिन साथ रहने के बाद वापस लौटी समधन ने वेजलपुर थाने में आकर अपनी गलती मानी थी और कहा था, 'हम दोनों एक-दूजे के पहले से संपर्क में थे। भागकर हमने गलती ​की।' उधर, पुलिस ने समधन के पति को बुलवा लिया तो पति ने उसको अपनाने से इन्कार कर दिया। पति के इनकार के बाद समधन ने अपने पिता से विनती की, जिसके बाद पिता उसे लेने पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+