पैन-आधार की फर्जी फोटो कापियां दिखाकर ले उड़ा टीवी फ्रीज, कंपनी की शिकायत पर गिरफ्तार

सूरत. गुजरात में सूरत की डिंडोली आंगन रेजिडेंसी निवासी एक शख्स को पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विश्वनाथ यादव नामक को पकड़ा है, जिस पर आरोप हैं कि, उसने बजाज फाइनेंस कंपनी के साथ धोखाधड़ी की। कंपनी के कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि, विश्वनाथ पैन-आधार की फर्जी फोटो कापियां दिखाकर टीवी फ्रीज ले गया था। उसके बाद जब फर्जीवाड़े का पता चला तो वह गायब हो गया।

TV Freeze Taken Away By Giving Fake Identity, police arrested the accused

शिकायत के अनुसार, विश्वनाथ गत 16 अक्टूबर 2019 को घोड़दौड़ रोड रामचौक स्थित क्रोमा सेल्स में आया था। जहां उसने टीवी और फ्रीज पसंद किए। लोन सुविधा के बारे में बात की। जिस पर उसे शो रूम में मौजूद बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से मिलवाया। उसने कंपनी के कर्मचारी को पैनकार्ड और आधार कार्ड की फर्जी फोटो कापियां दीं और टीवी-फ्रीज की डिलीवरी करा ली। इस बात का पता चलने पर फोटो के आधार पर कंपनी के कर्मचारियों ने उसे ढूंढ निकाला और उसके खिलाफ उमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

TV Freeze Taken Away By Giving Fake Identity, police arrested the accused

प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे गुरुवार शाम तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की। पता चला कि, घरेलू उपयोग के उत्पादों पर लोन मुहैया कराने वाली कंपनी के साथ उसने 34 हजार 856 रुपए की धोखाधड़ी की है। इसी संबंध में उमरा पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+