डेढ़ माह में भी पत्नी का वजन नहीं घटा ताे पति ने डाॅक्टर को पीट दिया, क्लीनिक से रकम भी लूटी

सूरत। एक शख्स अपनी पत्नी का एक डॉक्टर से उपचार करवा रहा था। करीब डेढ़ महीने में भी पत्नी का वजन कम नहीं हुआ तो डॉक्टर का ताने दिए। दोनों में बहस होने लगी। हाथापाई में पति ने डाॅक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। डॉक्टर के आरोप हैं कि, मुझे पीटने के साथ ही मेरे क्लीनिक को लूट लिया। क्लीनिक से 1500 रुपए और फोन लूटकर आरोपी फरार हो गया। इसे लेकर कतारगाम डभाेली चार रास्ते के पास पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

The weight of wife didnt lose, angry husband beaten up the doctor at clinic

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि, सूरत में गजेरा स्कूल के पास कैलाश नगर सोसाइटी में रहने वाले शख्स मनोज दूधात्रा, जो कि एक शिक्षक है, की पत्नी पायल अपना वजन कम करने के लिए डभोली चार रास्ते के पास शयोना क्लीनिक में उपचार करा रही थी। डॉक्टर का नाम अजय मोरड़िया बताया गया है। मनोज के मुताबिक, पायल उसके यहां डेढ़ महीने से इलाज करवा रही थी। कई दवा लेने के बाद भी उसका वजन कम नहीं हो रहा था। उसके पश्चात् बीते मंगलवार की दोपहर को मनोज खुद मरीज बनकर अजय मोरड़िया के क्लीनिक पहुंचा। जहां उससे वजन कम करने की सलाह लेने लगा।

The weight of wife didnt lose, angry husband beaten up the doctor at clinic

डॉक्टर अजय मोरड़िया ने कहा कि, हमारे यहां के इलाज से आपका वजन घट जाएगा। उसका यह दावा सुनकर मनोज को गुस्सा आ गया और उसे बताया कि, मेरी पत्नी डेढ़ महीने से आपके यहां इलाज करवा रही है, उसका तो वजन कम हुआ ही नहीं। बल्कि बढ़ रहा है।' इस प्रकार मनोज ने अजय मोरड़िया से फीस वापस मांगी। दोनों में झगड़ा होने लगा। आरोप हैं कि, रुपए नहीं लौटाने पर मनोज ने अजय के गले पर आरी मारी। उसके बाद कुछ रकम हाथ लगी तो वो ले ली और फोन लेकर चला गया। बाद में डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+