Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

थाईलैंड से युवतियां टूरिस्ट वीजा पर सूरत लाकर स्पा की आड़ में शुरू किया बुरा धंधा, मैनेजर समेत 9 धरे

सूरत। गुजरात में सूरत जिले के वीआईपी रोड पर स्थित अटलांटा बिजनेस हब के लग्जरिया सलून एंड वैलनेस स्पा में खटोदरा पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी में बिल्डिंग के अंदर बने केबिन से थाईलैंड की युवतियां मिलीं। पीएसआई अश्विन कुवाडिया के मुताबिक, यहां स्पा की आड़ में देह व्यापार किया जाता था। अटलांटा मॉल में यह स्पा 7 महीने पहले शुरू किया गया था। संचालकों ने देह व्यापार का गोरखधंधा करने के लिए थाईलैंड की युवतियों को टूरिस्ट वीजा पर बुलाया था।

thailand girls caught in luxuria salon and wellness spa of Atlanta business hub surat

पुलिस की कार्रवाई में मौके से संचालक समेत 9 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें मैनेजर और मालिक भी शामिल हैं। पीएसआई अश्विन कुवाडिया ने बताया कि, हमें जब ये सूचना मिली कि लग्जरिया सलून एंड वैलनेस स्पा में विदेश से लड़कियां लाकर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है, तो रविवार की रात हमने छापेमारी की तैयारी की। हमने एक व्यक्ति को फर्जी ग्राहक बनाकर वहां भेजा। वो स्पा में गया तो सूचना कन्फर्म हो गई। तब पुलिस टीम ने छापा मारकर बुरा काम करने वाले 3 कर्मियाें, संचालक और ग्राहकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया।

मॉल में छापेमारी के दौरान पुलिस को 10 मोबाइल फोन और नकदी समेत 3.47 लाख रुपए का माल मिला। साथ ही वहां बिना इस्तेमाल की हुई 19 और इस्तेमाल की हुई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, वहां से जो युवतियां पकड़ी गई हैं उन्हें नारी गृह में भेज दिया है। उन्हें डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू की गई है। उनके पासपोर्ट पर की-मार्क कर लिखा जाएगा कि थाईलैंड पहुंचने के बाद 10 साल तक ये सभी भारत नहीं आ सकते। वे यहां बुरे धंधे में जो लिप्त थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+