सिरफिरे आशिक ने सबके सामने काटा था छात्रा का गला, 27 चश्मदीदों ने दी गवाही, अदालत ने फांसी की सजा सुनाई

सूरत। यहां एक लड़की की उसके घर के पास ही एक युवक ने सबके सामने हत्या की थी। यह घटना इसी साल 12 फरवरी की थी, जब युवक ने चाकू से लड़की का गला काट दिया था और लड़की के भाई पर भी चाकू से वार किए थे। अदालत में अब उस सिरफरे आशिक को फांसी की सजा सुना दी गई है।

Surat session court verdict: After 82 days, Death penalty 21 Year Old Killer boy In Murder of Girl

अदालत का फैसला पसोदरा का बहुचर्चित ग्रीष्मा वेकरिया हत्या मामले पर आया है। हत्या की वारदात 82 दिन पहले 12 फरवरी को अंजाम दी गई थी और हत्यारा भी एक ही था, जो कि ग्रीष्मा से एकतरफा प्यार करता था। ग्रीष्मा को उसकी बुरी आदतें पसंद नहीं थीं। युवक का नाम फेनिल गोयाणी है, जो उसे हासिल करने की चाह में उसका पीछा किया करता था। वारदात वाली रोज वह उसके घर ही पहुंच गया था और ग्रीष्मा को पकड़कर गले पर चाकू लगा लिया। उस वक्त वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन कोई ग्रीष्मा को बचा नहीं पाया। सिरफरे आशिक ने सबके सामने उसका गला काटा था। उसके बाद फरार हो गया था।

Surat session court verdict: After 82 days, Death penalty 21 Year Old Killer boy In Murder of Girl

पुलिस ने उसे पकड़ा। उसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। इस केस में पुलिस की एक स्पेशल टीम ने 6 दिनों में जांच खत्म कर अदालत में 2500 पेज की चार्जशीट दायर की। जिसमें 27 प्रत्यक्षदर्शियों समेत 190 गवाहों के बयान भी शामिल किए। 27 चश्मदीदों के बयानात और घटना के वीडियो को मद्देनजर रखते हुए जज ने दोषी फेनिल को फांसी की सजा की सुनाई।

जज ने 504 पन्ने के अपने फैसले में कहा कि, ऐसी सजा देना आसान नहीं होता, लेकिन यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस है। बता दें कि, यह वारदात करने वाला फेनिल 21 साल का है। उसे 21 अप्रैल को हत्या का दोषी करार दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+