बिना हेलमेट बाइक चला रहे होमगार्ड को टोका तो गुजरात पुलिस ने 3 युवकों को ही खिला दी जेल की हवा
सूरत। गुजरात में सूरत के कतारगाम में बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे होमगार्ड को तीन युवकों ने टोका तो पुलिस ने उन युवकों को ही जेल में डाल दिया। पुलिस ने तीन आम युवकों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने का मामला दर्ज किया। जबकि, युवकों ने होमगार्ड से सिर्फ इतना पूछा था कि आपने हेलमेट क्यों नहीं पहना है? अब गुजरात पुलिस के इस रवैये से सवाल उठने लगे हैं कि क्या सिर्फ आम नागरिकों के लिए ही ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं?

बता दें कि, ट्रैफिक ब्रांच के एएसआई नगीन डाह्या बीते रोज गुरुवार अमरोली सर्कल पर ड्यूटी कर रहा थे। उसी दौरान उसे यहां पकड़े गए कुछ वाहनों को शहर के उधना दरवाजा भेजना था। तब होमगार्ड मिरव प्रजापति को इस काम में लगवाया। मिरव आया, लेकिन बाइक पर उसने हेल्मेट भी नहीं पहना। इस बीच, रास्ते में कतारगाम रत्नमाला टी सर्कल के पास तीन युवकों ने मिरव को ट्रैफिक नियमों की याद दिलाई। इससे मिरव बिफर गया। मौके पर एएसआई नगीन अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंच गया। नगीन ने मिरव का दोष होते हुए भी मात्र 100 रुपए का चालान काटा, मगर उन तीनों युवकों से 5000 रुपए मांगे।
युवकों ने जब पूछा कि हमने कोई नियम नहीं तोड़ा है तो जुर्माना क्यों दें? तब नगीन ने कहा कि तुमने सरकारी कामकाज में बाधा डालने का प्रयास किया है। या तो 5 हजार दें, वरना जेल को तैयार हो जाएं। फिर तीनों युवक रमेश लाठिया, हरेश पटेल (-कतारगाम) एवं करशन भालाणा (पासोदरा) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, ये युवक जुर्माना देने को राजी नहीं हुए तो इन पर केस भी दर्ज कर डाला। इस घटना की इलाके में चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications