स्पा की आड़ में मॉल से चल रहा था बुरा धंधा, पुलिस ने छुड़ाईं 27 विदेशी लड़कियां, 6 युवक दबोचे

सूरत. गुजरात में सूरत के डुमस रोड स्थित राहुल राज मॉल पर पुलिस की रेड पड़ी। उस मॉल में स्पा की आड़ में देह-व्यापार (सेक्स रैकेट) होता था। पुलिस ने बिल्डिंग के अंदर से 27 विदेशी लड़कियां पकड़ीं। वे थाईलैंड की रहने वाली थीं। उनके अलावा 6 युवक पुलिस के हाथ लगे। पुलिस ने बताया कि पूरी बिल्डिंग में 17 रूम पर छापेमारी हुई। इससे वहां भगदड़ मच गई। बुरा धंधा करने वाले इधर-उधर भागने लगे। वहीं स्पा संचालक को गिरफ्तार किया गया। इस तरह फेक स्पा सेंटर का पर्दाफाश हुआ।

Surat sex racket news,

संवाददाता के अनुसार, सूरत सिटी में विदेशी युवतियों के बिना डॉक्यूमेंट्स रहने की चर्चा होती थीं। पुलिस ऐसे गिरोह की तलाश में थी, जहां इन युवतियों को रखा जाता था। ऐसे में ज्यादातर स्पा सेंटर को निशाने पर लिया गया। राहुल राज मॉल ऐसा मिला, जिसके अंदर 17 जगह से लड़कियां बरामद की गईं। अब इन लड़कियों को विदेश मंत्रालय की मदद से वापस उनके देश भेजा जाएगा।

Surat sex racket news,

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों में नरेश पटेल, अक्ष पटेल, अभय सुरडकर, सुभाष गुरवड़क, सुनील शिंग और विजय कस्तूरे शामिल हैं। इनके अलावा कुछ स्पा मालिक मौके से फरार हो गए। उन्हें भगौड़ा घोषित कर तलाश शुरू कर दी गई है। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

Surat sex racket news

यह भी पढ़ें: दिल्ली से देहरादून के होटलों में लग्जरी कारों से भेजते थे लड़कियां, उत्तराखंड पुलिस ने किया रैकेट का भंडाफोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+