गुजरात: 5 साल पहले दोस्त को मारकर घर की दीवार में चुन दिया, कंकाल मिलने से यूं हुआ खुलासा

सूरत। गुजरात में सूरत के पांडेसरा में 5 साल पहले हुई एक हत्या की गुत्थी अब सुलझी है। हत्या का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने आशापुरी सोसाइटी विभाग-3 के एक मकान की दीवार तोड़कर कंकाल बाहर निकाला। यह कंकाल एक युवक का था, जिसे उसी के दोस्त ने मारकर दीवार में चुन दिया था। उधर, मृतक के घरवालों को लगता था कि, बेटा लापता है।

सूरत में कंपकपा देने वाले हत्याकांड का खुलासा

सूरत में कंपकपा देने वाले हत्याकांड का खुलासा

संवाददाता ने बताया कि, दीवार तोड़कर निकाले गए कंकाल को अब पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया है। वहीं, इस हत्या के आरोपी और 30 से ज्यादा मामलों में शामिल रहे राजू बिहारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 5 साल पहले हुई हत्या का खुलासा तब हुआ, जब राजू बिहारी अवैध शराब बेचने के आरोप में जेल गया और पैरोल से छूटने के बाद दोबारा पेश नहीं हुआ। उसकी तलाश में पुलिस गुरुवार सुबह उसके घर की तलाशी लेने पहुंची थी। शक होने पर दीवार खुदवाई गई वहां से एक नर कंकाल मिला। जिसके बाद पता चला कि, राजू ने एक युवक को मारकर अपनी ही दीवार में चुनवा दिया था।

दीवार खुदवाई गई तो नर कंकाल मिला

दीवार खुदवाई गई तो नर कंकाल मिला

बताते चलें कि, राजू बिहारी पर करीब 30 मामले दर्ज हैं। वह शराब के कारोबार में लिप्त रहा है। इसी मामले में वह कई बार जेल की हवा खा चुका था। करीब डेढ़ महीने पहले शराब के ही मामले में राजू को भरूच में भी जेल हुई थी। हाल ही में वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन समय पूरा होने पर हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में उसके घर तक आ पहुंची और तलाशी के दौरान पुलिसवालों की दीवार पर नजर पड़ी। शक होने पर दीवार खुदवाई गई तो दीवार के पीछे से नर कंकाल मिला।

फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया कंकाल

फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया कंकाल

पुलिस ने कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया और पता किया कि, मारा गया शख्स वो था, जिसने कभी राजू की मुखबिरी कर पुलिस को सूचना दी थी। उसकी पहचान राजू के परिचित व दूर के रिश्तेदार किशन के रूप में हुई, जो कि पांच साल पहले लापता हो गया था। वहीं, घरवालों को लगता था कि वो जेल में है।

किशन नाम के युवक को मारकर दीवार में चुना था

किशन नाम के युवक को मारकर दीवार में चुना था

संवाददाता ने बताया कि, किशन सूरत का ही रहने वाला था। जब वह लापता हुआ था तो उसके परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। मगर, तब परिवार वालों को जरा भी शक नहीं हुआ कि किशन को राजू ने मारकर अपने घर की दीवार में चुन दिया है। अब जब पुलिस ने राजू के घर की तलाश लेने के लिए दीवार तोडी तो कंकाल मिलने पर किशन की हत्या की पुष्टि हुई।

सभी हत्यारोपियों की तलाश शुरू

सभी हत्यारोपियों की तलाश शुरू

संवाददाता ने बताया कि, जो कंकाल दीवार में मिला, उसकी पहचान किशन का कुछ सामान मिलने से हुई है। मुखबिरी के शक में शराब तस्कर राजू ने उसे मारकर घर में चुना था। ​ताकि किसी को कानों-कान भनक न लगे। राजू बिहारी पर अवैध तरीके से शराब बेचने के मुकदमे चल रहे हैं और अभी पुलिस ने फिर उसे गिरफ़्तार कर लिया है। वह सूरत के पांडेसरा इलाके में रहता था।

पुलिस अब किशन की हत्या में शामिल बताए जा रहे अन्य आरोपितों को खोज रही है। उन आरोपियों में विपुल उर्फ विपुल भैया, अजय उर्फ अंचल राजू प्रधान, शैलेंद्र उर्फ गुड्डू लंगड़ा, मिंटू मामा, भगवान मालिया शामिल हैं। उन सभी की खोजबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+