गुजरात: मोदी बोले- देश के किसानों के खाते में PM किसान सम्मान निधि से भेजे गए ₹2 लाख करोड़
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बड़ा दावा किया। मोदी ने कहा कि, उनकी सरकार द्वारा पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों के खातों में सीधे 2 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। मोदी ने यह बयान गुजरात के सूरत में ओलपाड में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू होते समय दिया। इस दौरान मोदी ने यह भी कहा कि, अब गुजरात के 97% ग्रामीण परिवारों को नल का पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, हमने घर-घर पानी पहुंचाने पर काम किया, आज गावों में भी परिवारों की पेयजल की दिक्कत दूर हो गई है।

मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के सूरत में ओलपाड में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के बारे में अपनी सरकार की तारीफ की।













Click it and Unblock the Notifications