गुजरात में 15 मजदूरों को ट्रक से कुचलने पर PM और CM ने जताया दुख, दोनों देंगे 2-2 लाख रु. मदद

सूरत। गुजरात में सूरत के कोसांबा में किम-मांडवी रोड पर पालोडगाम के पास हुए भीषण हादसे में 15 मजदूरों की जान चली गई। यहां एक ट्रक फुटपाथ पर सोते 20 लोगों को कुचलते हुए गुजरा। इस हादसे के बाद सूबे में सनसनी फैल गई। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल से ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, 'घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूं। मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।''

news

पुलिस के अनुसार, हादसा बीती रात किम-मांडवी रोड पर पालोडगाम के पास तब हुआ जब एक ट्रक गन्ना लदे ट्रैक्टर के टकरा गया। इसके बाद ट्रक के ड्राइवर ने स्टेयरिंग से कंट्रोल खो दिया और ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया। वहां फुटपाथ पर काफी लोग सोए हुए थे। वह ट्रक उन सो रहे लोगों पर ही चढ़ गया। ट्रक ने करीब 20 लोगों को कुचला। जिनमें से 12 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि, सूरत के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान 3 और घायलों ने दम तोड़ दिया। इसी तरह यह संख्या बढ़कर 15 हो गई।

modi expressed condolences, announced help to victims, those loss of lives truck accident Surat

हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि, हादसे के पीड़ितों को हमने रेस्क्यू किया और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पता चला है कि, मरने वालों में सभी मजदूर हैं और वे राजस्थान के रहने वाले हैं। जिन 9 मृतकों की पहचान हुई है, उनमें सफशा, शोभना, राकेश, दिलीप ठाकरा, नरेश बालू, विकेश महिदा, मुकेश महिदा, लीला मुकेश, मनीषा हैं।

modi expressed condolences, announced help to victims, those loss of lives truck accident Surat

Recommended Video

    Surat Accident: FootPath पर सो रहे 15 लोगों को Truck ने कुचला, PM Modi ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी

    गुजरात सरकार भी देगी 2-2 लाख
    प्रधानमंत्री मोदी के राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए आर्थिक मदद देने की घोषणा के अलावा गुजरात सरकार ने भी ऐसी घोषणा की है। गुजरात के सीएम विजय रूपाणी हादसे पर पहले दुख जताया। उसके पश्चात् हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+