गुजरात: अब 9 हजार रुपए महीना वेतन पर रखे जाएंगे अनुबंध आधारित संगीत शिक्षक

सूरत। गुजरात की सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में संगीत एवं कला की पढ़ाई के लिए अनुबंध आधारित शिक्षकों की नियुक्ति कराई जाएगी। पहले ऐसी भर्तियां स्थायी शिक्षकों की होती थीं, मगर सरकार ने वो रुकवा दी। लिहाजा, पिछले 12 साल से संगीत शिक्षकों की भर्ती नहीं हो रही थी। व्यायामशाला और ड्राइंग शिक्षकों को मानदेय के साथ भुगतान किया जाता था। मगर, अब खबर यह है कि, शिक्षा विभाग ने सरकारी प्राथमिक स्कूलों में अनुबंध आधारित संगीत शिक्षकों को भरने का फैसला किया है।

Gujarat: Now contract based music teachers will be hired on salary of 9 thousand rupees per month

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सूबे में प्राथमिक विद्यालयों में अब 9 हजार रुपये के मानद वेतन पर संगीत और चित्रकला के शिक्षकों को नियुक्‍त किया जाएगा। इस भर्ती में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा 38 वर्ष निर्धारित की गई है। विभाग ने यह भी कहा है कि, ऐसे शिक्षकों की नियुक्तियों का चयन वेतन केन्द्र विद्यालयों द्वारा किया जा सकता है। इन शिक्षकों को ड्यूटी देते समय पहले कक्षा 6 से 8 तक के घंटे और फिर कक्षा 1 से 5 तक के घंटे आवंटित करने होंगे।

राज्य प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, ऐसे शिक्षकों की नियुक्ति में ज्‍यादा बच्‍चों वाले स्‍कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी। और, नियुक्ति होने पर एक संगीत शिक्षक को चल रहे शैक्षणिक कार्य के दौरान कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा। सर्कलुर में कहा गया है कि, जिलों के डीपीओ-डीईओ को 9,000 प्रतिमाह मानदेय के साथ 1,753 संगीत शिक्षक नियुक्त करने की अनुमति दी गई है। इन शिक्षकों की नियुक्ति 8 अगस्त 2022 से 30 अप्रैल 2023 तक होगी। निदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि संगीत शिक्षकों को 50 रुपये प्रति घंटा अधिक मानदेय देना होगा।

Gujarat: Now contract based music teachers will be hired on salary of 9 thousand rupees per month

स्‍कूल में रोजाना 6 से 8 घंटे देने होंगे
प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के अनुसार, ये शिक्षक दिन में अधिकतम 6 से 8 घंटे का समय ले सकेंगे, यानी 9 हजार तक का मासिक पारिश्रमिक देना होगा। पिछले 12 साल से संगीत शिक्षकों की भर्ती नहीं हो रही थी।
मालूम हो कि, प्रदेश के शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में संगीत एवं कला के स्थायी शिक्षकों की भर्ती वर्ष 2010 से रुकी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+