गुजरात: शहरी सरकार ने पेश किया बजट, हजारों करोड़ से संवरेगी 'सूरत', लगा प्रोजेक्ट्स का ‘तड़का’

सूरत। शहरी सरकार माने जाने वाली सूरत महानगर पालिका (मनपा) का नया बजट आ गया है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए महानगर पालिका के आयुक्त बंछानिधि पाणी ने 6970 करोड़ रुपए का ड्राफ्ट पेश किया। यह पिछले साल के मुकाबले 436 करोड़ ज्यादा रहा। इस नए बजट में कई पुराने प्रोजेक्ट्स का 'तड़का' लगाया गया।

 The new budget of 2022-23 financial year of Surat Municipal Corporation presented, Draft with 6970 crores

सूरत मनपा ड्राफ्ट बजट 2022-23 पेश
नए शहरी बजट में महानगर पालिका के आयुक्त बंछानिधि पाणी ने स्वास्थ्य-क्षेत्र पर जोर देते हुए ऐलान किया कि, 142 हेल्थ क्लीनिक खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार डेवलपमेंट और स्वास्थ्य पर जोर दिया गया है। शहर के 50 हजार की आबादी पर अर्बन हेल्थ क्लीनिक बनाई जाएंगी। नए इलाकों में वाटर सप्लाई का काम तेजी से किया जाएगा। पाणी ने कहा कि, शहर में प्राकृतिक या अन्य आपदाओं को देखते हुए एक ट्रस्ट बनाया जाएगा, ताकि कोई भी आपदा आने पर समय पर फंड मिल सके। इसके अलावा उन्होंने 20 हजार नए आवास बनाए जाने का भी ऐलान किया।

The new budget of 2022-23 financial year of Surat Municipal Corporation presented, Draft with 6970 crores

सूरत महानगर पालिका के वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 6970 करोड़ रुपए के ड्राफ्ट बजट में 142 अर्बन हेल्थ क्लीनिक बनाने की बात भी कही गई है। वहीं, स्मीमेर हॉस्पिटल का विस्तार करने की भी योजना है। इसके अलावा बजट में 'हर घर नल' पर भी जाेर दिया गया है। बता दें कि, 'हर घर नल' योजना से सूरतवासियों को पानी मुहैया कराया जाएगा। वहीं, शहरी सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल लोगों पर कर के रूप में कोई नया बोझ नहीं डाला गया है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि, इस बजट में नया जैसा कुछ नहीं है। चूंकि, कई पुराने और अहम प्रोजेक्ट को ही आगे बढ़ाने की बात कही गई है।

मनपा आयुक्त बंछानिधि पाणी का कहना है पिछला बजट 6534 करोड़ का था, और नए साल में पिछली बार से 436 कराेड़ रुपए ज्यादा रखे गए हैं। इस तरह 6970 करोड़ रुपए के बजट को मनपा आयुक्त बंछानिधि पाणी ने पेश किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+