सूरत सिविल अस्पताल के पास एंबुलेंस ने बाइक सवार लड़के को टक्कर मारी, फिर वही उसे लेकर गई हॉस्पिटल

सूरत। गुजरात में सूरत सिविल अस्पताल के पास एंबुलेंस वैन ने बाइक सवार 20 साल के लड़के को टक्कर मार दी। फिर वही एंबुलेंस उसे अस्पताल लेकर गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि, लड़के के पैर में फ्रैक्चर आया है। उसका उपचार किया जा रहा है। उधर, पकड़े जाने के डर से एंबुलेंस वैन का ड्राइवर चुपके से अस्पताल से बाहर निकला और एंबुलेंस लेकर कहीं चला गया।

Near Surat Civil Hospital , Ambulance hits a Bike Rider, and then Brought him to hospital

जख्मी लड़के ने सिविल अस्पताल में अपना परिचय दिया। उसने कहा कि, मेरा नाम शशांक चौहाण (20) है। मुझे एंबुलेंस ने टक्कर मारी थी। उसके बाद एंबुलेंस का ड्राइवर ही सिविल अस्पताल लेकर आया है। इस तरह जख्मी लड़के द्वारा घटना के बारे में बताए जाने पर मामले का खुलासा हुआ। वहीं, इसी दौरान जब डॉक्टर ने लड़के को बताया कि आपके पैर में फैक्चर है तो एंबुलेंस का ड्राइवर चुपके से बाहर निकला और फरार हो गया। बकौल शशांक, पैर में गहरी चोट लगने के चलते वह उठने की स्थिति में भी नहीं था। उस एंबुलेंस के ड्राइवर ने ही सड़क से उठाया और एंबुलेंस से अस्पताल लाकर आरएमओ को सूचना दी।

surat civil hospital news, Surat , Civil Hospital Ambulance van, Ambulance hits Bike Rider, Ambulance Brought boy to hospital, gujarat, gujarat news, latest news, Ambulance , सूरत सिविल अस्पताल समाचार, सूरत, सिविल अस्पताल, एम्बुलेंस वैन, एम्बुलेंस बाइक सवार से टकराई, गुजरात, गुजरात समाचार, एम्बुलेंस

इधर, लावारिस मरीज का किया उपचार
सूरत में अस्पताल से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। यहां सेवा फाउंडेशन ने एक लावारिस मरीज का उपचार करवाकर उसे मानव सेवा संघ के आश्रम भेजा। फाउंडेशन के ओर से बताया गया कि, शहर में सड़क किनारे फुटपाथ पर लावारिस हाल में रह रहे शख्स के पैरों में दिक्कत थी। पैर गेगरीन होने से पूरी तरह से सड़ गया था। जिसे सिटी ट्रैफिक पुलिस के एसीपी एम गोटी के सहयोग से सेवा फाउंडेशन के राजीव ओमर व राजेंद्र गौतम नई सिविल अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार किया गया। उसके बाद उस शख्स को मानव सेवा संघ के आश्रम ले जाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+