फेसबुक पर वीडियो कॉल कर दिखाता था प्राइवेट पार्ट, महिला ने पति को थमा दिया मोबाइल और फिर...
सूरत। गुजरात के सूरत में एक महिला से फेसबुक पर वीडियो कॉल कर छेड़खानी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को फेसबुक मैसेंजर आईडी से वीडियो कॉल किया और उसे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, आरोपी युवक ने भी खुद की पिटाई का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने अपने पति को दे दिया मोबाइल
मामला शहर के सीताराम शिवशक्ति सोसायटी का है। आरोप है कि यहां रहने वाले 32 साल के निलेश डोबरिया ने पड़ोस की एक महिला से छेड़खानी की। निलेश ने महिला को फेसबुक मैसेंजर आईडी के जरिए वीडियो कॉल किया। महिला के कॉल रिसीव करते ही अपना चेहरा छिपाते हुए गुप्तांग के अश्लील फोटो दिखाए। महिला ने मोबाइल अपने पति को दे दिया।

आरोपी युवक की जमकर हुई पिटाई
पीड़िता के पति ने कॉल करने वाले के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए उसे मैसेज किए और उसका मोबाइल नंबर मांगा। जब उसके पति को पता चला कि कॉल करने वाला शख्स उसका पड़ोसी निलेश डोबरिया है। मामले की खबर फैलते ही स्थानिक लोगों ने नीलेश की धुनाई कर दी। साथ ही महिला के पति ने भी पूणागाम पुलिस थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

आरोपी ने लगाया मारपीट का आरोप
वहीं, दूसरी ओर निलेश ने महिला और उसके परिजनों पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई। दोनों तरफ से अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications