गुजरात: मकर संक्रांति के 2 दिनों तक फ्लाई ओवर से नहीं गुजरने दिए जाएंगे दोपहिया वाहन, पतंगोत्सव रद्द
makar sankranti 2021 - uttarayan news,सूरत। उत्तरायण यानी कि मकर संक्रांति के मौके पर गुजरात में पतंगोत्सव इस बार रद्द हैं। सरकार ने सामूहिक तौर पर पतंगबाजी की भी इजाजत नहीं दी। बावजूद इसके यहां बड़ी तादाद में पतंगें उड़ाई जा रही हैं। हादसे न हों, इसलिए प्रशासन की ओर से कई पाबंदियां लगाई हैं। मसलन 14 जनवरी और 15 जनवरी को सूरत शहर के सभी फ्लाईओवर पर दोपहिया वाहन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 15 जनवरी की मध्य रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान दोपहिया वाहन चालक नदी के ऊपर बने ब्रिज से तो जा सकते हैं, लेकिन फ्लाईओवर से नहीं।

Recommended Video
प्रशासन की ओर से कहा गया है कि, जिन दोपहिया वाहन चालकों ने अपनी गाड़ी पर आगे की तरफ सेफ्टी-गार्ड लगाया होगा, उनको प्रतिबंधित मार्ग पर से जाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, पुलिस ने कहा कि, आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और गुजरात पुलिस अधिनियम की धारा 131 के तहत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस तरह की कार्रवाई अनार्म्ड एएसआई या उसके ऊपर के दर्जे वाले अधिकारी ही कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि, पुलिस-प्रशासन द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को रोकने का निर्णय पतंग के मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है।

रास्तों से गुजरने वालों को पतंग के मांझे से चोट न पहुंचे, इसलिए पुलिस ने बाइक पर गार्ड लगाए हैं। इसकी जानकारी देते हुए सूरत के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, पतंग के मांझे से चोट न पहुंचे, इसलिए वराछा के गीतांजलि चार रास्ता पर ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया वाहनों में गार्ड लगाकर चालकों के गले में सेफ्टी बेल्ट बांधी हैं। अब क्योंकि, उत्तरायण का पर्व शुरू हो चुका है। कई दिनों से पतंग के मांझे से चोट पहुंचने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोग सावधानी बरतें, इसीलिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने दावा किया कि, ऐसा करने से दुर्घटनाएं रुकेंगी और लोगों की जान बच सकेगी।

-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications