नौकरी का झांसा देकर 51 हजार में झारखंड की लड़की को सूरत में बेचा, पुलिस ने रैकेट का किया पर्दाफाश

Surat news, सूरत। झारखंड की महिलाओं को सूरत में नौकरी की लालच देकर बेच देने के रैकेट का पर्दाफाश किया है। झारखंड की महिलाओं को सूरत बेचने के लिए उन्हें अच्छी नौकरी का लालच देकर बेचा जा रहा है। इसी तरह का एक मामला सामने आया है, इस रैकेट में फंसी एक लड़की ने अपने माता-पिता को सूचित किया। झारखंड के महिला आयोग द्वारा सूरत जिला बाल संरक्षण अधिकारी से संपर्क किया गया। इस तरह से बाल सुरक्षा विभाग की टीम लड़की को मुक्त करने में सफल रही। इस साजिश में और कितनी अन्य महिलाओं को बेच दिया गया है, इसकी जांच भी की जा रही है।

jharkhand girl sold to surat by a nursing bureau police exposed the racket

एक साल पहले झारखंड की एक लड़की को ए.ए.मेड एन्ड नर्सिंग ब्यूरो द्वारा सूरत शहर में बेचा गया था। सूरत के वी.आर.मॉल के पास रहते व्यापारी के यहां लड़की को घर के काम के लिए बेचा गया था। लड़की ने किसी तरह से झारखंड में रहते अपने माता-पिता को सूचित कर अपने हालात के बारे में बताया। लड़की के माता-पिता ने झारखंड महिला आयोग को अपनी शिकायत भेजी और झारखंड महिला आयोग ने सूरत जिला बाल सुरक्षा विभाग को इस लड़की का ब्यौरा दिया। सूरत के बाल सुरक्षा अधिकारी को शिकायत मिलते ही उन्होंने लड़की को मुक्त कराने के लिए व्यापारी के घर छापेमारी की और लड़की को वहां से मुक्त कराया। झारखंड के महिला आयोग के पदाधिकारी लड़की को लेने सूरत आएंगे।

सूरत जिला बाल सुरक्षा विभाग ने झारखंड महिला आयोग को लड़की के बारे में सूचित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक लड़की को लेने झारखंड महिला आयोग सात जनवरी को सूरत आएंगे। अब लड़की अपने परिजनों के साथ हंसी-खुशी रह पाएगी।

सूरत बाल सुरक्षा विभाग ने कहा है कि झारखंड से लड़की को एक घर पर काम के लिए सूरत भेजे जाने के लिए एक व्यापारी के पास से 51 हजार रुपए लिए थे। लड़की को प्रति माह दो हजार रुपए दिए जा रहे थे। जिसका पैसा भी नर्सिंग होम वाले रख ले रहे थे। इस प्रकार के मामले की तफ्तीश में सूरत पुलिस जुट गई है।

ये भी पढ़ें- गुजरात: पिंक वेलनेस स्पा रिसॉर्ट पर रेड, थाईलैंड की 7 लड़कियों समेत पकड़ा गया मैनेजर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+