गुजरात: पिंक वेलनेस स्पा रिसॉर्ट पर रेड, थाईलैंड की 7 लड़कियों समेत पकड़ा गया मैनेजर

Gujarat news, राजकोट। गुजरात पुलिस ने राजकोट जिले में पिंक वेलनेस स्पा रिसॉर्ट पर छापा मार कार्रवाई की है। शहरभर के स्पा की चेकिंग किए जाने के अभियान के तहत पुलिस को कई विदेशी युवतियां बरामद हुईं। इनमें पिंक वेलनेस स्पा से थाईलैंड की 7 युवतियां भी मिलीं, जो कि टूरिस्ट वीजा पर यहां अवैध तरीके से रखी जा रही थीं। पुलिस ने इन सभी को वापस थाईलैंड भिजवााया है।

Gujarat, police raid, spa center in rajkot, thailand girls, spas raided, Rajkot, Spa raids, Thai women detained, गुजरात, स्पा, राजकोट

ए डिवीजन पुलिस स्टेशन के पीआई एनके जाडेजा के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि एक स्पा में थाईलैंड की युवतियां रह रही हैं। तब पुलिस ने त्रिकोण बाग के नजदीक मौजूद पिंक वेलनेस स्पा पर छापा मारा। इसमें युवतियों के साथ स्पा का मालिक भी पकड़ा गया। सबके खिलाफ बिना परमिट के टूरिस्ट वीजा पर काम करने और करवाने की शिकायत दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि युवतियों के पासपोर्ट और वर्क परमिट मांगने के बाद सभी युवतियां सिर्फ टूरिस्ट वीज़ा पर ही ठहरी हुई थीं। उनसे क्या कराया जा रहा था, इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, स्पा संचालक सागर विश्वकर्मा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Gujarat, police raid, spa center in rajkot, thailand girls, spas raided, Rajkot, Spa raids, Thai women detained, गुजरात, स्पा, राजकोट

कमरों में हुक्के और अन्य सुविधाएं भी थीं
वहीं, बताया जा रहा है कि स्पा में हुक्के समेत कई नशे की सुविधा मौजूद थीं। लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है कि अंदर ऐसा कुछ था। इस स्पा में एक पुलिस कर्मचारी के भी भागीदार होने की जानकारी मिली है। बहरहाल, जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+