जेठ के साथ भागी देवरानी ने अपने पति से मांगा तलाक, घरवालों की सुनने को नहीं तैयार
सूरत। गुजरात में सूरत शहर के एक परिवार में रिश्तों को कलंकित करने की घटना हुई। यहां एक शादीशुदा शख्स अपने छोटे भाई कि पत्नी को लेकर भाग गया। घर पर उसकी खुद की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ अकेली रह गई। यानी जेठ के देवरानी के साथ अवैध संबंध बन गए, जबकि जेठानी रोते रह गई।

सूरत के जेठ-देवरानी एक-दूजे के साथ भागे
जेठ-देवरानी के घर से भागने की यह घटना 16 जून को घटी। लेकिन तब समाज में मान-सम्मान खोने के डर से परिजनों ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। खुद परिवार के लोगों ने ही दोनों को तलाश की। काफी समझाइश के बाद भी जब दोनों नहीं माने तो शहर के पुणा पुलिस थाने में एफआईआर लिखवा दी गई।

अपने पति को तलाक देना चाहती है देवरानी
अवैध संबंधों के इस मामले में अब नई बात यह सामने आई है कि, जेठ के साथ रहने के लिए देवरानी अपने पति से तलाक मांग रही है। उधर, जेठ भी जेठानी को तलाक देने पर आमादा है। देवरानी अपने पति पर मारपीट के आरोप लगा रही है, उधर जेठानी का भी यही कहना है कि मुझे मेरा पति (यानी जेठ) मारता-पीटता था, तो भी मैं सब सह रही थी।

जेठ ने भी अपने बच्चे और पत्नी छोड़ दिए
जेठानी और उसके दो बच्चे बेसहारा हो गए हैं। वहीं, जेठानी के देवर (यानी कि पति के छोटे भाई) की पत्नी (यानी देवरानी) ने भी अपने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाकर तलाक की मांग की है। दोनों का पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। (पूरा मामला समझने के लिए यहां क्लिक करें।)

जेठानी ने बताई आपबीती, जेठ की पोल खोली
बहरहाल, यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग घर से भागे जेठ-देवरानी को दुत्कार रहे हैं। पुलिस ने जेठानी की शिकायत के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जेठानी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मेरा पति आए-दिन मुझसे मारपीट करता था। खुद जुआ खेलता और मुझे भी जुआ खेलने के लिए मजबूर करता था। इतना ही नहीं वह छुप-छुपकर शराब बेचने का काम भी करता था। पिछले कुछ समय से वह अपने छोटे भाई के घर जाने लगा था। वहीं, उसके मेरी देवरानी से अवैध संबंध बन गए। वे दोनों हमारे घरवालों को बदनाम करके भाग गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications