कपल को रौंदकर भाग गया इनोवा कार वाला, आंखों के सामने पत्नी का दम टूटा, 'मौत' से जूझ रहा पति
सूरत. गुजरात में सूरत के डुमस रोड पर 'हिट एंड रन' की घटना सामने आई है। यहां एक इनोवा कार वाला बाइक सवार दंपति को कुचलकर भाग निकला। बाइक सवार पति के सामने ही उसकी पत्नी की मौत हो गई। उसके दो बच्चों के सर से ममता का साया उठ गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उसके बाद आरोपी कार चालक को ढूंढने में जुटी।

संवादददाता के अनुसार, डाइंग मिल में नौकरी करने वाला विमल जरीवाला अपने बाइक पर पत्नी बिंटी के साथ मोल में शॉपिंग करने जा रहा था। तभी एयरपोर्ट के पास से तेज गति से आ रही गोल्डन रंग की इनोवा कार ने उन्हें टक्कर मारी। कार उन्हें रौंदते हुए वहां से भाग निकली। विमल की पत्नी बिंटी ने दम तोड़ दिया। जबकि, विमल भी घायल हो गया।
पता चलते ही आस-पास के लोग उधर दौड़े चले आए। स्थानीय लोगों ने घायल विमल को अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस को बुलाया। प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया कि बिंटी की 14 और 9 साल की दो बेटी हैं। उसकी अचानक हुई मौत से दोनों मासूमों के सर से माता का हाथ उठ गया है।












Click it and Unblock the Notifications