रेप की कोशिश कर रहे हैवान से भिड़ी महिला, दीवार से दे मारा सिर, चली गई जान

सूरत। गुजरात में सूरत के ब्रिज पर ऐसी घटना हुई, जिस पर लोग ताज्जुब कर रहे हैं। यहां एक शख्स शराब के नशे में धुत होकर महिला से रेप करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जान से हाथ धोना पड़ गया। महिला ने उसका सिर ब्रिज की दीवार में दे मारा था। जिससे पियक्कड़ की वहीं मौत हो गई। बाद में शहर के परवत पाटिया इलाके से उसकी लाश बरामद हुई।

a man was tried to rape of a woman, hits his head on the wall of bridge, dies

संवाददाता ने बताया कि, मृतक का सिर फूटा हुआ था और दीवार पर खून के धब्बे थे। इससे प्राथमिक जांच में ही साफ हो गया था कि, उसकी हत्या दीवार से टकराकर की गई है। मामले में पुलिस ने एक श्रमिक महिला को गिरफ्तार किया है। उस महिला का कहना है कि, वो युवक शराब के नशे में दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। अपनी इज्जत बचाने के लिए मैंने उसे धक्का मारा। उसका सिर दीवार में जोर लगा और फट गया।

a man was tried to rape of a woman, hits his head on the wall of bridge, dies

महिला ने बताया कि, उस युवक को वह जानती है। उसका नाम रूपेश था। दोनों साथ में ही मजदूरी किया करते थे। रूपेश ने शनिवार रात ब्रिज के पास बुलाया था। वहां रूपेश शराब के नशे में था और उसने जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी थी। तभी उससे बचने के लिए गीता ने उसका सिर ब्रिज की दीवार पर दे मारा। काफी खून बहने से रूपेश की मौके पर ही मौत हो गई थी।

उसके बाद महिला ने पुलिस से बचने के लिए खून साफ करने की कोशिश की। उसने अपने पेटीकोट से दीवार पर लगा खून साफ करने का प्रयास किया। अब पुलिस ने महिला के घर से खून से सना पेटीकोट भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि, युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और सूरत में मजदूरी करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+