पति की इस बुरी आदत को छुड़ाने के लिए पत्नी ने रच दिया शराब के अड्डे पर हुए गैंगरेप की झूठी कहानी

सूरत। गुजरात के सूरत में एक महिला ने अपने साथ गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई थी, जो कि पुलिस की जांच में मामला झूठा निकला। पुलिस ने जब पीड़ित महिला से पूछताछ किया उसने बताया कि ऐसा उसने इसलिए किया था क्योंकि वह अपने पति की शराब की लत से परेशान हो गई थी और शराब की आदत को वह छुड़ाना चाहती थी।

घटना के अलगे दिन महिला हेल्पलाइन को दी सूचना

घटना के अलगे दिन महिला हेल्पलाइन को दी सूचना

बता दें कि महिला ने पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप करने की कहानी बताई थी। अभयम 181 महिला हेल्पलाइन पर एक राहगीर का 21 फरवरी को सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर कॉल आया था। इसके थोड़ी देर बाग लाल दरवाजा पटेलवाड़ी के पास टीम पहुंची। जहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी। वहां पर एक महिला रो रही थी। महिला की करीब 25 मिनट तक काउंसिलिंग की गई।

5 लोगों पर लगाया था गैंगरेप का आरोप

5 लोगों पर लगाया था गैंगरेप का आरोप

इसके बाद महिला ने बताया कि उसका पति दो दिन से लापता है, जिसे ढूंढने के लिए लाल दरवाजा पटेलवाड़ी शराब के अड्डे पर गई थी। महिला बीते 20 फरवरी को सुबह ढूंढने गई तो उससे कहा गया कि उसका पति शाम को आएगा। इसलिए वह फिर से शाम को शराब के अड्डे पर गई, जहां एक मौजूद शख्स ने उसकी मदद करने की बात कही थी। मदद के बहाने वह रूम में ले गया।

महिला हेल्पलाइन पर कॉल कर गैंगरेप की दी थी सूचना

महिला हेल्पलाइन पर कॉल कर गैंगरेप की दी थी सूचना

इसके बाद कमरे में उसके चार साथी पहले से मौजूद थे और उन पांचों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। महिला ने बताया कि उसे पूरी रात कमरे में बंद रखा और सुबह आरोपितों के चंगुल से छूटकर बाहर निकली तो एक राहगीर ने उसकी मदद की। राहगीर ने 181 महिला हेल्पलाइन पर कॉल किया था।

पुलिस की पूछताछ में उसने बताई सच्चाई

पुलिस की पूछताछ में उसने बताई सच्चाई

पीआई महिधरपुरा पुलिस पीए आचार्य ने बताया कि इसके बाद हम लोग महिला को स्टेशल ले गए थे, जहां उसने पांच लोगों द्वारा उसका दुष्कर्म करे की बात बताई। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारी टीम ने महिला को पुलिस स्टेशन लाकर पूछताछ की, जिसमें पता चला किय महिला का पति शराबी है। वह शराब पीने के लिए अड्डे पर न जए, इसके लिए उसने गैंगरेप की झूठी कहानी बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+