सोने की दुकानों पर भीड़ बढ़ी, इस माह अब तक ₹1,905 सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम भी गिरे

सूरत। इस महीने सोने के दाम काफी कम हुए हैं। सोना 1 अगस्त से अब तक 1,905 रुपए सस्ता हुआ है। इसी तरह चांदी के दामों में भी 3,867 रुपए की गिरावट हुई। बीते 9 दिनों में शुद्ध सोना 46,525 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि इससे पहले 30 जुलाई को यह 48,430 रुपए पर था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के जाॅब डेटा में सुधार और डॉलर में मजबूती के चलते इंटरनेशनल मार्केट में साेने की कीमतें गिरने का असर डोमेस्टिक मार्केट पर दिख रहा है। यही वजह है कि, देश में कई शहरों में सोने की कीमतें लगातार गिर रही हैं। सूरत के ज्वैलर्स का कहना है कि, दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। कोरोना-काल में उन्हें बड़ा घाटा हुआ था।

Gold Rates today

40 दिनों में अब सबसे कम हुई सोने की कीमत
देश यानी घरेलू स्तर पर, सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले कोरोना काल में पिछले साल सोने के दाम में 30 फीसदी इजाफा हुआ और इसका असर ज्वैलरी की कीमतों पर साफ दिखा। मगर, अब दामों में गिरावट आ रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सोमवार को शुद्ध सोने की कीमत 1,122 रुपए घटकर 46,525 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। जबकि 30 जुलाई को यह 48,430 रुपए थी। वहीं, जेवराती सोने की कीमतें भी 1,028 रुपए गिरीं और प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 42,645 रुपए पर आ गई। जबकि, बीती 30 जुलाई को यह 44,362 रुपए थी। ज्वैलर्स का कहना है कि, पिछले 40 दिनों में सोने की यह सबसे कम कीमत है।

Gold Rates today

सूरत में सोने के दाम- ₹4,585 /ग्राम(22ct)
ज्वैलर्स के मुताबिक, सूरत में ​22 कैरेट सोने के दाम फिलहाल 4,585 रुपए प्रति ग्राम हैं। वहीं, 22 कैरेट का 100 ग्राम सोना 4,58,500 रुपए का है। इसी तरह 24 कैरेट का सोना सूरत में आज 4,77,800 रुपए प्रति 100 ग्राम है। 31 जुलाई को 22 कैरेट का सोना 47,500 रुपए का 10 ग्राम मिल रहा था। जबकि, 10 अगस्त यानी कि आज 45,850 रुपए का मिल रहा है। एक गोल्ड ट्रेडर ने कहा कि, गुजरात का सूरत शहर यूं तो हीरों की कटिंग और डिजायनिंग के लिए प्रसिद्ध है। मगर, यहां सोने की भी बड़ी डिमांड है।

Gold Rates today

लोग सोने की खरीददारी के अलावा सोने में निवेश भी करते हैं। सूरत में लोग गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड बॉन्ड्स में निवेश करते हैं। वे सोने के दाम को लेकर सचेत भी रहते हैं। एक अन्य गोल्ड ट्रेडर ने कहा कि, 'यदि कोई सोने में निवेश करना चाहते हैं तो वह डेढ़ से दो साल का नजरिया रख कर सोने में निवेश करें। क्योंकि, माना जा रहा है कि अगले डेढ़-दो साल में यह 54,000-55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का लेवल दिखा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगाई बढ़ने के आसार हैं। जो कहीं-न-कहीं सोने-चांदी की कीमत को सपोर्ट करते हैं। ऐसे में लोग डेढ़ से दो साल का नजरिया रख कर सोने में निवेश करें, यह फायदेमंद रहेगा।''

Gold Rates today

यहां देख सकते हैं धातु के उतार-चढ़ाव
सोने के दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में वनइंडिया की ओर से हिंदी में एक वेबसाइट है- hindi.goodreturns.in, यहां पर हम लोगों को 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम के बारे में सही और सटीक जानकारी देने की हमेशा कोशिश करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+