बिना मंजूरी तिरंगा यात्रा निकालने पर अल्पेश कथीरिया समेत 50 के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने सभी को पकड़ा

सूरत। बिना पुलिस-प्रशासन की मंजूरी के तिरंगा यात्रा निकालने पर पुलिस ने पाटीदार नेता व समन्वयक अल्पेश कथीरिया समेत 50 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, इन लोगों ने गणतंत्र दिवस पर एकत्रित होकर यात्रा निकालने का प्रयास किया था। वे बड़ी तादाद में एकत्रित हो गए थे। ऐसे में उन्हें सरकारी कार्य में रुकावट डालने के जुर्म में पकड़ा गया है। पुलिस ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति की ओर से वराछा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए मंजूरी मांगी गई थी।

FIR against patidar workers including Alpesh Kathiria for tiranga rally in gujarat

पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति की ओर से कहा गया था कि वह आरक्षण आंदोलन के दौरान पाटीदार युवाओं के खिलाफ जो मामले दर्ज हुए हैं, उन्हें वापिस लेने, किसान बिल का विरोध करने और वराछा में सरकारी कॉलेज शुरू करने की मांग के साथ तिरंगा यात्रा निकालना चाहते हैं, हालांकि कोविड गाइडलाइन के चलते पुलिस ने उन्हें मंजूरी नहीं दी। इसके बावजूद भी अल्पेश कथीरिया, धार्मिक मालविया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कापोद्रा के पास मोटर साइकिलें लेकर एकत्रित हो गए।

पुलिस ने कहा कि, इन लोगों को जुटते देख उस दौरान सुबह से ही पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वे लोग नहीं माने और यात्रा निकालने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने अल्पेश और धार्मिक समेत 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया। ऐसे में उनके खिलाफ सरकारी कार्य में रुकावट का मामला दर्ज किया गया है और हिरासत में भी ले लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+