गुजरात: यहां दिवाली की छुट्टियां स्कूलों में 21 दिन की, जानिए कब बंद होंगे और कब खुलेंगे विद्यालय
diwali 2022 holidays in gujarat: गुजरात में स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां 21 दिन की होंगी। दरअसल, इतनी छुट्टियां राज्य सरकार ने ही तय की थीं। सरकारी सूची के अनुसार, दिवाली की छुट्टियों के कारण स्कूल 20 अक्टूबर से 9 नवंबर तक बंद रहेंगे। उसके बाद स्कूल 10 नवंबर से खुलेंगे। गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि, इस बार स्कूलों में 21 दिन की दिवाली की छुट्टियां तय की गई हैं।

छुट्टियों के संदर्भ में गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छुट्टियों और परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस बारे में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को परिपत्र भेज दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस बारे में स्कूलों को सूचना दे दी गई है। बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10 और 12 की बोर्ड की परीक्षाओं से पहले स्कूलों में प्रैक्टिकल और अन्य परीक्षाएं 13 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक पूरी करनी होंगी। 12वीं साइंस की प्रायोगिक परीक्षाएं 20 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक पूरी करनी होंगी।

गुजरात शिक्षा बोर्ड के परिपत्र के अनुसार, इस बार 10वीं और 12वीं के बोर्ड की परीक्षाएं 14 मार्च से 31 मार्च 2023 तक बोर्ड की परीक्षाएं ली जाएंगी। एक अधिकारी ने बताया कि, सूबे में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 दिन होंगी। परीक्षाएं संपन्न होने के बाद स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 1 मई से 4 जून 2023 तक रहेंगी। स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां 35 दिनों की होंगी। उसके बाद स्कूलों में 5 जून 2023 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications