सूरत के निजी अस्‍पताल में आग, ICU में भर्ती 16 कोवि‍ड मरीजों को सुरक्षि‍त न‍िकाला गया

सूरत, अप्रैल 26: गुजरात के सूरत में रव‍िवार की रात एक निजी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में आग लग गई। आनन-फानन में कोविड-19 के 16 गंभीर मरीजों को बाहर निकाला गया और सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक, आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, सूरत के स्टेशन रोड पर बहुमंजिला इमारत के पांचवे तल पर आयूष अस्पताल है। अस्‍पताल में रविवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर आग लग गई थी। इसके बाद अस्‍पताल के आईसीयू में भर्ती 16 मरीजों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

COVID 19 patients rescued after fire broke out in ICU of hospital in Surat

Recommended Video

    Corona Vaccine: Punjab समेत इन राज्यों ने कहा, 1 मई से नहीं कर पाएंगे वैक्सीनेशन | वनइंडिया हिंदी

    आईसीयू में भर्ती से 16 मरीज

    सूरत नगरपालिका आयोग (एएमसी) के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि आग लगने के वक्त इमारत के पांचवे फ्लोर पर स्थित अस्पताल के आईसीयू में 16 मरीज थे। दमकल विभाग की टीम ने 11 मरीजों को बाहर निकाला और शेष पांच को अस्पताल के स्टाफ ने टीम के पहुंचने से पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। उन्होंने बताया कि आग एसी में शॉर्ट सर्किट होने या ओवरलोड की वजह से एसी के फट जाने के बाद लगी थी। आग की सूचना मिलने पर दमकल की करीब 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और दो गाड़ियों की मदद से आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया।

    मरीजों को सुरक्षि‍त क‍िया गया शि‍फ्ट

    बता दें, अस्‍पताल से सुरक्षि‍त बाहर न‍िकाले गए 11 मरीजों में से पांच को नगर निगम के एसएमआईएमईआर अस्पताल ले जाया गया। वहीं, चार को संजीवनी अस्पताल और बाकी दो को आयूष अस्पताल की दूसरी मंजिलों पर ले जाया गया। बसंत पारीक ने कहा क‍ि अस्पताल के जिन बाकी पांच मरीजों को कर्मचारियों ने बचाया था, उन्हें कहां रखा गया है इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+