गुजरात: 74 साल की वृद्धा ट्रैक पर आ खड़ी हुई, पहली ट्रेन से बची फिर दूसरी से कटकर हुई मौत

सूरत. गुजरात में उधना रेलवे स्टेशन के पास 74 साल की एक वृद्धा ट्रैक पर आ खड़ी हुई, तभी ट्रेन आ गई। उस ट्रेन को देखकर वह साइड में हट गई। उसके बाद फिर जब ओखा-अर्नाकुलम एक्सप्रेस आई तो वृद्धा उसके सामने खड़ी हो गई। टक्कर लगते ही वह वहीं कटकर गिर पड़ी। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए स्मीमेर अस्पताल लेकर पहुंची। चश्मदीदों के मुताबिक, वृद्धा ने आत्महत्या के इरादे से ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। अब पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

74-years-old woman jumps-off on the track of Okha - Ernakulam Express, die

घटना रविवार दोपहर को घटी। जब उधना रोड नम्बर 2 मीरा बिल्डिंग निवासी पुष्पा शालीग्राम लींबाडकर (74) ने उधना रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर जान दी। वह रविवार दोपहर 1.35 बजे ओखा-अर्नाकुलम एक्सप्रेस के आगे कूदी थी। उक्त घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर उधना रेलवे पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए स्मीमेर अस्पताल ले आई।

मृतका की पहचान पुष्पा के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक, वृद्धा के बेटे तथा बहु ने लाश को पहचाना था। पुलिस को घटना के बारे में करीब आधे घंटे बाद पता चला था। किसी ने फोन कर बताया था कि, ओखा-अर्नाकुलम एक्सप्रेस के आधा घंटे पहले भी पुष्पा ने किसी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन ट्रेन जैसे ही नजदीक आई पुष्पा पटरी से हट गई। इसके बाद उसने आधे घंटे तक इंतजार किया और ओखा-अर्नाकुलम एक्सप्रेस आते देखकर दोबारा ट्रैक पर बैठ गई।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+