शैम्पू लेने निकली 15 साल की किशोरी को महिला ने देह व्यापार में धकेला, 21 दिन बाद इस तरह चंगुल से छूटी

सूरत। गुजरात में सूरत से एक 15 साल की किशोरी को जिस्मफरोशी के चंगुल से छुड़ाया गया। यह किशोरी वडोदरा की रहने वाली थी। जो अपनी मां से दो रुपये लेकर घर से शैंपू लेने दुकान पर गई थी। वहां से एक महिला उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई।

20 जुलाई को अगवा हुई थी किशोरी

20 जुलाई को अगवा हुई थी किशोरी

किशोरी को अगवा करके वह महिला सूरत जा पहुंची। जहां किशोरी को देहव्यापार के दलदल में धकेल दिया। वह उससे अलग-अलग स्पा में देहव्यापार करवाने लगी। इसी तरह काफी दिन हो गए। एक रोज वह जीडी गोयन्का स्कूल के पास बैठकर जोर-जोर से रो रही थी। तब वहां से गुजर रहा एक राहगीर उसके पास आया और रोने का कारण पूछा।​तब नाबालिग ने बताया कि, उसके माता-पिता वडोदरा में चाय की दुकान चलाते हैं। 20 जुलाई को रात 8 बजे वह दुकान पर थी। मां से 2 रुपए लेकर शैम्पू लेने गई थी, तभी मुस्कान नामक एक महिला उसे सूरत लिवा ले गई। उस महिला ने उसे सूरत में आजाद नगर स्थित अपने घर पर रखा। उसके बाद दूसरे दिन से देहव्यापार में धकेल दिया।

व्यथा सुनकर राहगीर का दिल पसीजा

व्यथा सुनकर राहगीर का दिल पसीजा

पीड़िता की व्यथा सुनकर राहगीर का दिल पसीज गया और उसने पुलिस को सूचना दे दी। तब पुलिस आई और उस नाबालिग को थाने ले गई। जहां पूछताछ के दौरान नाबालिग ने कई चौंकाने वाली जानकारियां दी। पुलिस को बताया कि, मुस्कान वेसु नाम की महिला का तमन्ना मसाज पार्लर में जिश्मफरोशी का अड्डा है। उसके अलावा मोक्ष डे स्पा, एम्बीज स्पा, न्यू पूजा स्पा, इंडियन-थाई स्पा, वीआईपी रोड पर स्थित रूंगटा शॉपिंग सेंटर में भी ऐसा ही बुरा धंधा चलता है।

21 दिन तक होती दरिंदगी

21 दिन तक होती दरिंदगी

पुलिस के मुताबिक, वह किशोरी 21 दिन तक उन बुरे लोगों के बीच फंसी रही। मामला पुलिस तक पहुंचने पर ही वो मुक्त हो सकी। पुलिस ने उसके माता-पिता को सूरत बुला लिया। जिसके बाद पिता द्वारा उमरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई और तमन्ना स्पा से मुस्कान मोहम्मद दाढ़ी शेख नामक महिला को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मुस्कान को पकड़ा

पुलिस ने मुस्कान को पकड़ा

नाबालिग ने मुस्कान को पहचान लिया और पुलिस को बताया कि, यहीं महिला वडोदरा में उसके घर आई और उसे सूरत घुमाने लेकर आई थी। बाद में वेसू में स्थित तमन्ना स्पा में उससे देहव्यापार करवाती थी। नाबालिग के इस बयान के आधार पर पुलिस ने मुस्कान के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+