Sultanpur News: मंगेश यादव एनकाउंटर मामले में गरमाई सियासत, चंद्रशेखर ने भी उठाए सवाल, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जनपद में हुए मंगेश यादव एनकाउंटर मामले में अब मजिस्ट्रेट जांच होगी। इस मामले में जांच के लिए सुल्तानपुर जिला अधिकारी कृत्तिक ज्योत्सना द्वारा आदेश दे दिया गया है। मामले की जांच एसडीएम विदुषी सिंह को सौंप गई है।
बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में जांच पड़ताल करने के बाद एसडीएम विदुषी सिंह द्वारा 15 दिन के अंदर रिपोर्ट तैयार करके सौंपी जाएगी। वहीं इस मामले में अखिलेश यादव ने फिर एक बार सोशल साइट एक्स पर मैसेज करते हुए सरकार को घेरा है।

सोशल साइट पर अखिलेश यादव ने लिखा है कि लुटेरों से लूट का माल किसने लूट लिया। जब सभी पकड़े गए तो फिर सोना किसके खजाने में जाकर जमा हो गया। कहीं ऐसा तो नहीं है कि जो लुटेरे बनकर गए वह किसी के प्रतिनिधि थे। सवाल गंभीर है।
वहीं इस मामले में सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी सवाल उठाया है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि एनकाउंटर पर मंगेश की मां का कहना है कि पुलिस ने रात में पूछताछ के बहाने से घर से उठाया और तीसरे दिन गोली मार कर हत्या कर दी। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह चिंता का विषय है। एनकाउंटर, सरकारी हत्या का साधन बन गया है। यह मौलिक अधिकार की भी हत्या है।
इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह द्वारा भी इस मामले में भारतीय जनता पार्टी पर जुबानी हमला बोला गया है। संजय सिंह ने कहा कि जब कोई सरकार अपराधी की जाति देखकर एनकाउंटर कर तो समझिए कि उसके पतन का समय आ चुका है।।
उन्होंने यह भी कहा कि चाहे लखनऊ ताज होटल के सामने छेड़खानी का मामला हो या फिर सुल्तानपुर लूट कांड में एनकाउंटर का, भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा ओबीसी समाज के लोगों को लगातार टारगेट किया जा रहा है और दलितों, पिछड़ों और ओबीसी समाज के खिलाफ कार्रवाई करना भाजपा की प्राथमिकता बन गई है।
फिलहाल अब इस एनकाउंटर के मामले में बहस छिड़ी हुई है। यह भी बता दें कि शुक्रवार को विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव मंगेश यादव के परिजनों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान परिजनों से उन्होंने मुलाकात करने के साथ ही इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications