मीजल्स रूबेला: वैक्सीन लगने से सुल्तानपुर में बच्ची की मौत, सिपाहियों के पैर पकड़कर रो रही मां
मीजल्स रूबेला: वैक्सीन लगने से सुल्तानपुर के स्कूल में बच्ची की मौत, सिपाहियों के पैर पकड़कर रो रही मां
सुल्तानपुर। प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में बच्चों को लगाए जा रहे मीजल्स रूबेला वैक्सीन का कुछ जगहों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। बहराइच, कानपुर, रामपुर और शाहजहांपुर के बाद सुल्तानपुर में भी काफी बच्चों की तबीयत इस वैक्सीन के लगने से खराब हो गई। इन बच्चों में से कक्षा दो की एक छात्रा की जान चली गई है। बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गुस्साए परिजन मृतक बच्ची का शव को लेकर थाने जा पहुंचे। वहीं, उसकी मां सदमे में आ गई है, वह सिपाहियों के पैर पकड़कर रो रही रही है।

कोतवाली लम्भुआ के मिश्रौली नरायनपुर गांव की घटना
रूबेला वैक्सीन लगने के चलते सुल्तानपुर में कोतवाली लम्भुआ के मिश्रौली नरायनपुर गांव में बच्ची की मौत हुई है। रामकुमार सोनी की बच्ची (अंजली) गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। 3 दिसम्बर को बच्ची को स्कूल में मीजल्स रूबेला वैक्सीन लगाई गई थी। जब वो स्कूल से लौटी तो उसे बुखार आ गया था। इस अवस्था में वो उसे लेकर सीएचसी लम्भुआ आए जहां डाक्टर ने तीन की दवा देकर घर भेज दिया था।
ये भी पढ़ें: 10 राज्यों में लग चुके हैं मीजल्स रूबेला के टीके, यूपी की राजधानी में भी 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ी
एकाएक बिगड़ी तबियत
तीसरे दिन एकाएक अंजली की तबियत ज़्यादा बिगड़ गई, उसके शरीर पर सूजन आने लगी तो सीएचसी से डाक्टरों ने उसे डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। यहां शुक्रवार की रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हास्पिटल वालों ने लाश ले जाने के लिए एम्बुलेंस तक नहीं दी। बाइक से बेटी के शव को ले जाया गया। इसके बाद शव को लेकर कोतवाली पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications