यूपी: मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते समय रहें होशियार, बदले में मिल सकती है पुलिसिया सजा

Sultanpur News, (सुल्तानपुर)। यूपी के सुल्तानपुर में खाकी को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामनें आई है। दोस्तपुर थाने के लॉकअप में दरोगा ने पहले युवक को बंद किया फिर बाद में उसकी जमकर पिटाई की। युवक का गुनाह इतना था कि उसकी खानदानी जमीन पर पड़ोसी कब्जा कर रहे थे। इस बात की शिकायत उसनें मुख्यमंत्री की जन सुनवाई पर कर दिया था।

यूपी: मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते समय रहें होशियार, बदले में मिल सकती है पुलिसिया सजा

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के छावनी का मामला

गौरतलब हो कि पीड़ित युवक खल्लन अली दोस्तपुर थाना क्षेत्र के छावनी का निवासी है। घर के पास ही उसकी कुछ आराजी है, जिसका मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद भी पड़ोस का फिरोज नाम का व्यक्ति उसपर कब्जा करना चाह रहा था और उसे पुलिस का संरक्षण भी प्राप्त है। ऐसे में पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के जन सुनवाई में किया। थाने के दरोगा विकास गौतम ने रिपोर्ट लगाया कि पुलिस नजर रख रही है और काम रुकवा दिया गया है। फिर दरोगा ने पीड़ित को रोका कि तुम मुख्यमंत्री के यहां शिकायत मत करना अगर कोई विवाद होता है तो हमारे पास फोन कर देना हम तुम्हारा काम कर देंगे और जाकर काम रुकवा देंगे।

यूपी: मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते समय रहें होशियार, बदले में मिल सकती है पुलिसिया सजा

पीड़ित के कपड़े उतरवाकर दरोगा ने पीटा

इस आशय के साथ पीड़ित ने दरोगा को सूचना दिया, आश्वासन दिया गया कि हम जा रहे हैं। ठीक आधे घंटे के बाद दरोगा को फोनकर थाने पर ऐप्लीकेशन लेकर बुलवाया। यहां दरोगा का गुस्सा सातवें आसमान पर था, साथी दरोगा के साथ मिलकर पीड़ित के कपड़े उतरवाकर उसे जमकर पीटा गया, जिसका प्रमाण शरीर पर आए चोट के निशान हैं। अंत में 151 में चालान कर दरोगा ने राहत की सांस ली। आरोप है कि इस पूरे मामले की ऊपर शिकायत करने पर पीड़ित को फर्जी मुकदमे में फसाने का भी धौंस दिया गया। फिलहाल एसपी अनुराग वत्स का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, अगर पीड़ित आता है तो उसे न्याय दिया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+