उमर अब्दुल्ला ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- सरकार ने किए झूठे वादे, आज कश्मीर का युवा...हथियार उठाने को तैयार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा उनकी सरकार रहते जिस आतंकवाद का सफाया गया था वह घाटी में फिर से बढ़ रहा है।

श्रीनगर, 28 नवंबर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा उनकी सरकार रहते जिस आतंकवाद का सफाया गया था वह घाटी में फिर से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सेना को विशेष अधिकार देने वाले अफस्पा (सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम) को खत्म करने के बारे में सोच रही थी, लेकिन अब स्थिति ऐसी है कि दूरदराज इलाकों की बात तो छोड़िए, श्रीनगर में भी कोई सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकवादी बाहर से नहीं आए हैं, बल्कि ये कश्मीर के ही युवा हैं जो गुस्से से हथियार उठाने को तैयार हैं।

 Omar Abdullah

केंद्र सरकार ने किए खोखले वादे

डोडा जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 के हटने के बाद यह दावे किए जा रहे थे कि अंबानी, टाटा और बिड़ला जम्मू-कश्मीर में निवेश करेंगे, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। हालात ये हैं कि जो परियोजनाएं चल रही हैं उनमें भी स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'Antim' के रिलीज होने पर थिएटर में पटाखे फोड़ने के बाद अब सलमान के फैंस ने की ये हरकत, सलमान बोले...

कश्मीर को विशेष दर्जा दिलाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे

उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के रामबन, डोडा और किश्तवाड़ जिलों के चिनाब घाटी क्षेत्र के आठ दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने कहा था कि वह जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे और राज्य के दर्जे की बहाली के लिए अपनी अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे। उन्होंने रामबन में उस युवक के परिवार के घर का भी दौरा किया जो 15 नवंबर को श्रीनगर में एक विवादास्पद मुठभेड़ में मारे गए चार लोगों में से एक था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+