फिल्म 'Antim' के रिलीज होने पर थिएटर में पटाखे फोड़ने के बाद अब सलमान के फैंस ने की ये हरकत, सलमान बोले...

फिल्म अंतिम के रिलीज होने पर सलमान खान के फैंस ने थिएटर में पटाखे फोड़ने के बाद अब एक ऐसी हरकत की है जो सलमान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।

मुंबई, 28 नवंबर। सलमान खान और उनके जीजा आयुष शर्मा अभिनीत फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सलमान बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी इस फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जैसे ही फिल्म थियेटर में रिलीज हुई उनके फैंस ने जमकर जश्न मनाया। हालांकि ये जश्न ऐसा था जिससे आम जनता को भी नुकसान हो सकता था। दरअसल फैंस ने सिनेमाहॉल के अंदर ही पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए, जिसका वीडियो सामने आने के बाद सलमान खान ने अपने फैंस से ऐसा न करने की अपील की। हालांकि सलमान की अपील पर उनके फैंस ने पटाखे फोड़ने तो बंद कर दिए, लेकिन उसके बाद एक ऐसी हरकत कर दी, जिसके लिए सलमान को उनसे ऐसा न करने की अपील करनी पड़ी।

सलमान के पोस्टर पर दूध चढ़ाते दिखे फैंस

सलमान के पोस्टर पर दूध चढ़ाते दिखे फैंस

दरअसल सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके फैंस उनकी फिल्म के पोस्टर पर दूध चढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। सलमान को उनकी यह हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने फैंस से इस दूध को पोस्टर पर चढ़ाने के बजाय गरीब बच्चों को दान करने की अपील की।

सलमान ने की गरीब बच्चों को दूध पिलाने की अपील

सलमान ने की गरीब बच्चों को दूध पिलाने की अपील

वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'कई लोगों को पानी नसीब नहीं होता और आप ऐसे दूध बर्बाद कर रहे हैं। अगर आपको दूध देना ही है तो मेरी अपने सभी फैंस से गुजारिश है कि आप गरीब बच्चों को पिलाएं जिन्हें दूध पीने को नहीं मिलता।'

थिएटर में पटाखे फोड़ने का वीडियो हुआ था वायरल

थिएटर में पटाखे फोड़ने का वीडियो हुआ था वायरल

इससे पहले शनिवार को सलमान ने एक और वीडियो शेयर की थी, जिसमें उनके फैंस सिनेमाहॉल में पटाखे फोड़ते नजर आ रहे थे। इसके बाद सलमान ने उनसे ऐसा न करने की अपील की। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अनुरोध करते हुए कहा कि सिनेमाहॉल के अंदर पटाखे न ले जाएं क्योंकि यह एक बहुत बड़ा आग का खतरा साबित हो सकता है, जिससे आपकी और दूसरों की जान को भी खतरा हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि थिएटर मालिकों से मेरा अनुरोध है कि पटाखों को थिएटर के अंदर न ले जाने दें, और सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को एंट्री गेट पर रोकें। हर तरह से फिल्म का आनंद लें, लेकिन कृपया इससे बचें। मेरे सभी प्रशंसकों को मेरा अनुरोध है...धन्यवाद।

अंतिम ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपए

अंतिम ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपए

बता दें कि फिल्म अंतिम शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आलोचकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने के बाद इस फिल्म की बढ़िया ओपनिंग हुई। शुक्रवार को फिल्म ने 4.5 करोड़ की कमाई की। वहीं, फिल्म ने शनिवार को 5.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। बता दें कि इस फिल्म में सलमान और उनके जीजा आयुष शर्मा लीड रोल में है और फिल्म को महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+