VIDEO: देखिए, आतंकियों ने पुलवामा में बैंक से कैसे लूटे 11 लाख रुपए
जम्मू और कश्मीर स्थित पुलवामा में बृहस्पतिवार को आतंकियों ने बैंक लूटा था जिसका वीडियो सामने आया है।
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में बृहस्पतिवार (15 दिसंबर) को आतंकियों ने 11 लाख रुपए लूट लिए थे। उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
बता दें कि मामले पर स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी थी कि पुलवामा के रत्नीपोरा शाखा स्थित जे एंड के बैंक लिमिटेड में बंदूकधारी आए और रुपए लेकर चंपत हो गए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा था कि बंदूक की नोक पर कैश काउंटर से लुटेरे 11 लाख रुपए ले गए। गौरतलब है कि बीते 5 महीनों में यह चौथी बैंक लूट है।

वीडियो में देखें कैसे लूट ले गए बैंक
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आतंकी बैंक में दाखिल हुए और कैशियर को बंदूक दिखा कर 11 लाख रुपए लूट ले गए।
8 दिसंबर को ही लुटा था बैंक
इससे पहले पुलवामा में ही 8 दिसंबर को आतंकियों ने बैंक लूटा था। बताया गया कुल 133.38 लाख रुपए लूटे गए थे। इनमें से 2,23 लाख रुपए पुरानी मुद्रा थी और 11.15 लाख रुपए की नई करेंसी लूटी गई थी।
नोट बंदी के बाद बैंक लूटने की यह पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी कुछ इसी तरह की घटना हो चुकी है। पिछले माह किश्तवाड़ जिले में भी जम्मू कश्मीर बैंक की ब्रांच से 35 लाख रुपए की लूट हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications