बेटे ने फेसबुक पर डाली ऐसी फोटो कि मुश्किल में फंस गए नेताजी

श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के कश्मीर संभागीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी की मुश्किल बढ़ गई। उनकी इस मुश्किल की वजह भी कोई और नहीं ब्लकि उनका बेटा है। चुनाव सिर पर है और नेताजी के बेटे ने उनके लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। दरअसल असलम वानी के बेटे की एक तस्वीर वायरल हो गई है। एक तस्वीर को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है।

jammu and kashmir

दरअसल नेशनल कांग्रेस के बेटे की एक तस्वीर में उनके हाथों में एके 47 रायफल है। उनके बेटे ने इस तस्वीर को फेसबुक पर अपलोड कर दिया है। विपक्ष जहां इस तस्वीर को लेकर हमला बोल रहा है तो वहीं वानी इसे बच्चे का शौक बता रहे हैं। आपको बता दें कि वानी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के काफी करीबी हैं।

इस घटना के बाद से विपक्ष को एक मुद्दा मिल गया है। सोशल मीडिया पर वाइरल हुई इस तस्वीर में नासिर के बेटे सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की एके-47 रायफल के साथ पोज देते दिख रहे हैं।गौरतलब है कि इससे पहले भी नासिर असलम वानी चर्चा में रहे हैं। तब गांदरबल जिले में एक पार्टी सम्मलेन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर वह सुर्खियों में रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+