सोपोर: पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के सोपोर स्थित जे एण्ड के बैंक के पास पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस घटना 4 पुलिस वालों के घायल होने की सूचना है।

समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के अनुसार पुलिस ने जानकारी दी कि यह हमला उस वक्त जब पार्टी पैट्रोलिंग पर थी। इससे पहले भी नोटबंदी के बाद से ही आतंकी लगातार बैंकों पर हमला कर लूट करते रहे हैं।
सभी को भेजा गया अस्पताल

इस मामले एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि यह हमला बुधवार को शाम 4.10 पर हुआ। सभी घायल पुलिस वालों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना स्थल पर सुरक्षाबल भी पहुंच गए और घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं सबजार भट्ट के मारे जाने के तीन दिन बाद बुधवार सुबह बाजार खुले और लोग सड़कों पर नजर आए।













Click it and Unblock the Notifications