कुपवाड़ा में आतंकी: सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 3 चरमपंथियों की मौत

खूफिया जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने ये अभियान शुरु किया था। कई घंटों की मशक्कत के बाद हमारे जवान लश्कर-ए-तोएबा के कारी नोमान, अबु वक़ास और उवैद को मार गिराने में कामयाब रहे थे। पुलिस ने आतंकियों को मार गिराने के बाद उनके ठिकानों से 3 एके-47 राइफ़लें और 10 हथगोले बरामद किए गए हैं। इसके पहले घात लगाए आतंकवादियों ने पुलिस बल पर हमला किया जिसमें एक एसएचओ शहीद हो गए जबकि तीन जवान घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications