World Cup 2023: भारत- पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचे कई दिग्गज, दर्शक दीर्घा में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद
World Cup 2023: अहमदाबाद में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज कर ली। इस मैच को देखने भारत की कई दिग्गज हस्तियां पहुंची। इस में गृहमंत्री अमित शाह का भी नाम शामिल है। भारत ने पाकिस्तान को इस मुकाबले में सात विकेट से मात दी है।
वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसे देखने भारत की कई दिग्गज हस्तियां पहुंची हैं। स्टेडियम में मौजूद दर्शक दीर्घा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने अपने तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 30.3 ओवरों में ही 7 विकेट से हरा दिया। अब तक इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान की टीम कोई भी मुकाबला भारत से नहीं जीत पाई है। जबकि दोनों देशों की टीम के साथ कुल आठ मैच हुए हैं।
एशिया कप के 12वें मुकाबले में जीत के लिए पाकिस्तान की टीम ने टीम इंडिया के सामने 192 रनों का आसान लक्ष्य रखा था। जिसे भारत ने महज तीन विकेट खो कर आसानी ने हासिल कर लिया। पाकिस्तान की टीम के 191 रनों के स्कोल में सबसे अधिक योगदान टीम के कप्तान बाबर आजम का ही था। उन्होंने 50 रनों की पारी खेली। जबकि मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए। लेकन भारत की धारदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की पूरी टीम महज 191 ही रन बना पाई।
इस मैच में भारत के गेंदबाज हावी रहे। भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या के अलावा स्पिनर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने बराबर 2-2 विकेट झटके।
एशिया कप 2023 में टीम इंडिया की पाकिस्तान पर लगातार ये 8वीं जीत है। मैच में कड़ा मुकाबला बिल्कुल भी नहीं था। पाकिस्तान की पूरी टीम महज 191 के स्कोर पर ही ढेर हो गई थी। 192 की जीत की लक्ष्य भारतीय टीम ने 30.3 ओवर में यानी 117 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। जीत तक पहुंचने के लिए टीम इंडिया के महज तीन विकेट ही गंवाने पड़े। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ 63 गेंदों में 86 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। जबकि श्रेयस अय्यर 53 रनों पर नाबाद रहे।












Click it and Unblock the Notifications