'मैं तुम्हें मिस करूंगी', सेमीफाइनल में हारने के बाद सानिया मिर्जा ने विंबलडन को कहा अलविदा
नई दिल्ली, 7 जुलाई: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बुधवार को सेमीफाइनल में हारने के बाद विंबलडन चैंपियनशिप को भावनात्मक रूप से अलविदा कह दिया। वह इससे पहले महिला डबल्स प्रतियोगिता से बाहर हो गई थीं। सानिया महिला डबल्स इवेंट में पूर्व चैंपियन हैं, जिन्होंने 2015 में खिताब जीता था और इस साल सेमीफाइनल में मिक्स डबल्स में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

सानिया ने पहले घोषणा की थी कि डब्ल्यूटीए सर्किट पर यह उनका आखिरी साल होगा क्योंकि भारतीय स्टार ने इसके बाद संन्यास लेने की योजना बनाई है। अपनी हार के बाद सानिया ने इंस्टाग्राम पर विंबलडन को एक भावनात्मक पोस्ट में अलविदा किया।
महिला डबल्स में विश्व की पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी मिर्जा ने महिला डबल्स इवेंट में बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन जीता। उन्होंने मिक्स डबल्स में एक-एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन भी जीता।
वह 2016 के ओलंपिक खेलों में मिक्स डबल्स में हारने वाली सेमीफाइनलिस्ट भी थीं।
सानिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "खेल आपसे बहुत कुछ निकलवाता है।
मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक तौर पर...
हार और जीत...घंटों तक कठिन मेहनत और हार के बाद कई रातों तक नींद ना आना। लेकिन ये बदले में आपको बहुत कुछ देता है जो कोई और काम नहीं दे पाता और इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी। खुशी के आंसू होते हैं, लड़ाई और संघर्ष साथ चलता है, जो हम काम हम करते हैं वो अंत में काम आता है। इस बार विंबलडन शानदार रहा जहां खेलना सम्मान की बात रही, और यहा पिछले 20 सालों से जीतना भी...मैं तुमको मिस करूंगी
जब तक हम दोबारा नहीं मिलते।"
भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कुछ दिनों पहले ही ऑस्ट्रेलियन ओपन में हारने के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था। सानिया ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में महिला युगल के पहले दौर में मिली हार के बाद इसका ऐलान किया। सानिया मिर्जा ने ऐलान किया कि 2022 दौरे पर उनका आखिरी सीजन होगा।












Click it and Unblock the Notifications