Wimbledon Championships 2024: सबसे ज्यादा किसने जीता है विंबलडन चैंपियनशिप का खिताब, फिर हो गया है आगाज

Wimbledon Championships 2024: क्रिकेट में टी-20 वर्ल्ड कप की समाप्ति भारत की जीत के साथ हुई। भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के बाद अब टेनिस में कई जोरदार मुकाबला देखने को मिलेंगे। दरअसल टेनिस की सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट विंबलडन चैंपियनशिप का आगाज हो गया है। 1 जुलाई से 14 जुलाई 2024 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

जानिए कब हुई थी शुरुआत

विंबलडन का क्रेज टेनिस फैंस के बीच खूब देखा जाता रहा है। बता दें कि विंबलडन में सबसे पहली लॉन टेनिस प्रतियोगिता 9 जुलाई 1877 को हुई थी, लेकिन 1884 तक इसमें महिला एकल स्पर्धा को शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद इसमें महिला एकल स्पर्धा को भी शामिल किया गया। इस साल ऑल इंग्लैंड क्लब लंदन में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

Wimbledon Championships 1

टेनिस में होते हैं 4 ग्रैंड स्लैम

टेनिस के खेल में हर साल चार ग्रैंड स्लैम होते हैं। उन्हीं में से एक ग्रैंड स्लेम विम्बलडन के नाम से जाना जाता है। हर साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के साथ टेनिस की शुरुआत होती है। इसके बाद मई और जून में फ्रेंच ओपन का आयोजन किया जाता है। जुलाई में विंबलडन का क्रेज देखने को मिलता है। जबकि अंत में यानी अगस्त-सितंबर में यूएस ओपन में खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरते नजर आते हैं।

नवरातिलोवा ने जीती है सबसे अधिक विंबलडन

सबसे ज्यादा बार विंबलडन जीतने का रिकॉर्ड यूएसए की मार्टिना नवरातिलोवा के नाम है। नवरातिलोवा ने 1978 में 21 साल की उम्र में अपना पहला विंबलडन खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में क्रिस एवर्ट को तीन सेटों में हराया और अपने करियर में पहली बार दुनिया की नंबर 1 रैंकिंग हासिल की। ​​वह 1979 में अपने विंबलडन खिताब का बचाव करने में सफल रहीं, इस बार उन्होंने फाइनल में एवर्ट को सीधे सेटों में हराया। चेक में जन्मी अमेरिकी स्टार ने 1982 से 1987 तक लगातार छह बार खिताब जीतकर अपनी संख्या को बढ़ाया, यह एक और रिकॉर्ड है जो आज भी कायम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+