Wimbledon 2024: कार्लोस अल्काराज और डेनियल मेदवेदेव के सेमीफाइनल में कौन जीतेगा?

Wimbledon 2024 Semifinal: विंबलडन के पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में कार्लोस अल्काराज के मुकाबला रूस के डेनियल मेदवेदेव से होना है। पिछली बार भी इन दोनों के बीच ही मुकाबला देखने को मिला था। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या कार्लोस अल्काराज लगातार दूसरे वर्ष भी फाइनल में पहुँच पाएंगे।

एक और सेमीफाइनल मैच में दो बड़े खिलाड़ी आपने-सामने होंगे। नोवाक जोकोविच और लोरेंजो मुसेट के बीच मुकाबला होना है। इस लेख में कार्लोस अल्काराज और डेनियल मेदवेदेव के मुकाबले को लेकर एक विश्लेषण करने का प्रयास किया गया है।

wimbledon 2024

मेदवेदेव ने अपने फुटवर्क में बदलाव किया है और इसका ग्रास कोर्ट में उनको लाभ भी पहुंचा है। उनको मुश्किल कोण बनाने में भी लाभ हुआ है। यह उनका प्लस पॉइंट साबित हो सकता है। दूसरी तरफ अल्काराज अपने खिताब को बचाने के इरादे से खेलेंगे। वह आक्रामक नजर आ सकते हैं।

बेहतर ड्रॉप शॉट से कार्लोस आक्रामक हो सकते हैं और मेदवेदेव को इससे परेशानी भी हो सकती है। हालांकि मेदवेदेव के पास शक्तिशाली सर्विस है, इससे कार्लोस को बचना होगा। पिछले साल कार्लोस ने जीत दर्ज की थी, उसकी मनोवैज्ञानिक बढ़त उनके पास रहेगी।

इस बार मेदवेदेव अपना बेस्ट ग्रास कोर्ट टेनिस खेल रहे हैं। इस वजह से कार्लोस के लिए इस बार उनको पराजित कर पाना आसान कार्य नहीं होने वाला है। हालांकि कार्लोस अपनी विविधता से मेदवेदेव को परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं और इससे उनको सफलता मिल सकती है। कार्लोस इसी साल फ्रेंच ओपन जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं, उस खिताब अ अनुभव उनको यहाँ भी फायदा पहुंचा सकता है।

निष्कर्ष की तरफ जाएं तो आगामी सेमीफाइनल में कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों खिलाड़ी विंबलडन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। प्रशंसक उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि क्या अल्काराज़ अपने खिताब का बचाव करेंगे या मेदवेदेव इस साल बाजी पलट देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+