Wimbledon 2024: कार्लोस अल्काराज ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे साल जीता विंबलडन टाइटल

Wimbledon 2024 Final: कार्लोस ने विंबलडन में इतिहास रच दिया। नोवाक जोकोविच के सामने खेले गए फाइनल मुकाबले में कार्लोस अल्काराज ने जीत दर्ज करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया। कार्लोस ने जोकोविच को मैच मौका नहीं देते हुए सीधे सेटों में जीत दर्ज कर ख़िताब हासिल कर लिया।

पहले सेट में कार्लोस अल्काराज ने सर्विस तगड़ी रखी। इससे नोवाक जोकोविच छोटी-छोटी गलतियाँ करते दिखे। कार्लोस को फायदा हुआ। इस सेट में कार्लोस अल्काराज ने पहला गेम अपने नाम किया। इसके बाद उनका खेल लगातार बेहतरीन रहा। हालांकि दो गेम जोकोविच जीते लेकिन अंततः कार्लोस ने सेट 6-2 से अपने नाम कर लीड हासिल कर ली।

carlos alcaraz

स्थिति दूसरे सेट में भी कमोबेश यही रही। दो गेम कार्लोस ने जीते और तीसरे में नोवाक ने जीत दर्ज कर टक्कर देने का प्रयास किया। इस बार भी अल्काराज ने लाइन के दोनों तरफ सर्विस कर जोकोविच को कड़े सवाल पूछे। जोकोविच के पास सर्विस का जवाब ही नहीं था।

दूसरे सेट में भी जोकोविच अपनी लय खो बैठे। उनके कुछ शॉट नेट में जाकर लगे। इस सेट में भी कार्लोस अल्काराज का दबदबा देखने को मिला। वह सेट 6-2 से अपने नाम करने में सफल रहे। इस तरह अल्काराज ने दो सेट लगातार जीतकर लीड डबल कर ली।

अगले सेट में जोकोविच ने जोर लगाया और कार्लोस अल्काराज को टक्कर देने में सफल रहे। इस सेट में जोकोविच ने मुकाबला किया लेकिन कार्लोस ने हर बार वापसी करने में सफलता हासिल की। तीसरे सेट में स्कोर 6-6 हो गया। इसके बाद यह सेट टाई ब्रेकर में चला गया।

टाई ब्रेकर में दोनों के बीच थोड़ी देर टक्कर देखने को मिली। इसके बाद कार्लोस ने बाजी मारते हुए इसे 7-4 से जीतकर तीसरा सेट भी अपने नाम किया और लगातार दूसरे साल जोकोविच को फाइनल में पराजित करते हुए टाइटल जीत लिया। कार्लोस ने यह मुकाबला 6-2, 6-2, 7-6 से सीधे सेटों में जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+